देशबड़ी खबर

एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद आमिर खान के भांजे की बढ़ीं मुश्किलें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के क्रांति मैदान में हुए विरोध प्रदर्शन में अभिनेता ने हिस्सा लिया था। जिसके बाद उन्हें मुंबई पुलिस ने नोटिस जारी किया था। जिसमें एक्टर को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने अलटिमेटम दिया है।

बता दें कि अभिनेता इमरान खान बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भांजे है। इमरान खान, अभिनेता आमिर खान के भांजे हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने अभिनेता को हिरासत में भी लिया था। पुलिस अधिकारी ने कहा, ”इमरान खान के पास विदेशी नागरिकता है और वह भारतीय नागरिक नहीं हैं। आप्रवास और विदेशियों विषयक अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत किसी भी विदेशी नागरिक को भारत में राजनीतिक विरोध प्रदर्शनों या राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं है।”

इमरान खान को मुंबई पुलिस ने हिरासत में भी लिया था। मुंबई पुलिस के अनुसार, भारतीय नागरिक न होने के बावजूद विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के कारण, इमरान खान के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट (प्रवासन अधिनियम) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। जिसके बाद अब मुंबई पुलिस ने इमरान खान के खिलाफ 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है।

अमेरिकी नागरिक हैं अभिनेता इमरान खान? 

इमरान खान के पास अमेरिकी नागरिकता है। यानि वह, भारत में ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया कार्डधारक के तौर पर रह रहें है। रिपोर्टो के अनुसार, मुंबई पुलिस ने OCI नियमों के संभावित उल्लंघन के आरोपों की जांच के लिए आव्रजन अधिकारियों से संपर्क करने की प्रक्रिया शुरू की है। फिलहाल, नागरिकता से जुड़े दावे और नियमों के उल्लंघन के आरोपों को आधिकारिक निष्कर्ष नहीं माना जा सकता। मामले में संबंधित अधिकारियों की जांच और पुष्टि अहम होगी।

मुंबई में प्रदर्शन के बाद नागरिकता पर विवाद, कार्रवाई की मांग

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अभिनेता इमरान खान 10 अक्टूबर को मुंबई में कैंपेन फॉर ज्यूडिशियल प्रोटेक्शन (CJP) से जुड़े विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इसके बाद किरीट सोमैया ने दावा किया कि इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड है। उन्होंने इस मामले में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। मुंबई में एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया ने उनकी नागरिकता और भारत में उनके अधिकारों को लेकर सवाल उठाए हैं। इस मामले में पुलिस और आव्रजन अधिकारियों से जांच की मांग की गई है।

क्या है OCI कार्ड?

OCI कार्ड भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों को भारत में रहने और कुछ सुविधाओं का लाभ उठाने की अनुमति देता है। हालांकि, OCI कार्डधारक भारतीय नागरिक नहीं होते और उन्हें मतदान तथा चुनाव लड़ने जैसे अधिकार प्राप्त नहीं होते। उनकी गतिविधियों पर लागू नियमों का पालन करना आवश्यक है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button