उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

एक नवंबर से होगी धान खरीद : सीएम योगी ने क्रय केंद्रों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने के दिए निर्देश

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत पूर्वी उत्तर प्रदेश और लखनऊ संभाग के तीन जिलों में एक नवंबर से धान खरीद शुरू होगी। पूर्वांचल में खरीद 28 फरवरी 2027 तक चलेगी। इस बार केंद्र सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाकर कॉमन धान का 2441 और ग्रेड-ए का 2461 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। किसानों को उतराई, छनाई और सफाई के लिए 20 रुपये प्रति क्विंटल अलग से दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो और सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर और प्रयागराज संभाग में खरीद शुरू होगी। इसके साथ लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव में भी एक नवंबर से धान खरीदा जाएगा। धान बेचने के इच्छुक किसान fcs.up.gov.in या यूपी किसान मित्र पोर्टल पर पंजीकरण और नवीनीकरण करा सकते हैं। खरीद से जुड़ी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 18001800150 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने किसानों को खरीद के 48 घंटे के भीतर डीबीटी के माध्यम से भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। बिचौलियों का हस्तक्षेप रोकने के लिए खरीद प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है। इसके अलावा उतराई, छनाई और सफाई के लिए किसानों को 20 रुपये प्रति क्विंटल अलग से दिए जाएंगे। क्रय केंद्रों पर छाया, पेयजल और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

65 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य

प्रदेश में आठ क्रय एजेंसियों के माध्यम से 4500 केंद्रों पर 65 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य प्रस्तावित है। शुक्रवार तक 4195 क्रय केंद्र खोले जा चुके हैं। पिछले खरीफ विपणन वर्ष में प्रदेश में 62 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। इस बार लक्ष्य बढ़ाया गया है। अब तक 38 हजार से अधिक किसान पंजीकरण करा चुके हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button