देशबड़ी खबर

दिल्ली के कश्मीरी गेट में मौत बनकर दौड़ी फॉर्च्यूनर, ऑटो से टक्कर में 8 घायल; 2 की मौत

देश की राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में 17 और 18 नवंबर की दरम्यानी रात एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और ऑटो-रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए थे। इलाज के दौरान दो घायलों की मौत हो गई। फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने आरोपी फॉर्च्यूनर चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, 17 और 18 नवंबर की दरमियानी रात कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र के युधिष्ठिर सेतु पर फॉर्च्यूनर और टीएसआर (ऑटो-रिक्शा) के बीच टक्कर हुई थी। हादसे में कुल आठ लोग घायल हुए थे। सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में पुलिस ने शुरुआत में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125A के तहत एफआईआर दर्ज की थी। हालांकि, बाद में इलाज के दौरान दो घायलों की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर में BNS की धारा 105 भी जोड़ दी। फिलहाल, पुलिस आरोपी फॉर्च्यूनर चालक की तलाश कर रही है। उसे पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

दिल्ली के भजनपुरा में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

उधर, उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, दिल्ली पुलिस की टीम इस मामले में आगे की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 8 बजे व्यक्ति का शव भजनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गमरी गांव में मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़तालर की। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 में जबरन घुसा युवक

एक अन्य खबर में, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर बुधवार दोपहर एक युवक ने बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के जबरन घुसने की कोशिश की। हालांकि, मुस्तैद CISF जवानों ने उसे कुछ ही सेकंड में पकड़ लिया और दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी कुणाल के रूप में हुई है। वह एथलीट है और पश्चिम बंगाल में ट्रेनिंग करता है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि उसे हर हाल में विदेश जाना था।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button