देशबड़ी खबर

चांदी के भाव में इस साल 2.46 लाख रुपये की भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 61% सस्ता हुआ सिल्वर

वैश्विक बाजारों में हो रही भारी बिकवाली के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार 9वें सेशन में भी गिरावट जारी रही। इसके साथ ही, सोने का भाव 1 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। सोने की तुलना में चांदी की कीमतों में और भी तेज गिरावट देखने को मिली। इस साल 29 जनवरी को 4.04 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद से चांदी की कीमत में कुल 2.46 लाख रुपये यानी 61 प्रतिशत की भारी गिरावट आ चुकी है।

शुक्रवार को चांदी के भाव में 4000 रुपये की आई गिरावट

अमेरिकी डॉलर में मजबूती, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंकाओं ने सोने और चांदी पर दबाव बनाया हुआ है। शुक्रवार को चांदी 4000 रुपये गिरकर 1.58 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई जबकि गुरुवार को इसका भाव 1.62 लाख रुपये प्रति किलोग्राम था। 5 नवंबर को 1,94,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर रही चांदी अब तक 36,500 रुपये यानी 19 प्रतिशत सस्ती हो चुकी है।

29 जनवरी को 4.04 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर थी चांदी की कीमत

इस साल 29 जनवरी को 4.04 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद से चांदी की कीमत में कुल 2.46 लाख रुपये यानी 61 प्रतिशत की भारी गिरावट आ चुकी है। सिल्वर इंस्टीट्यूट का अनुमान है कि साल 2026 में ग्लोबल लेवल पर चांदी की ज्वैलरी में 22 प्रतिशत और बर्तनों की मांग में 17 प्रतिशत की गिरावट है।

भारत में चांदी की मांग 10 प्रतिशत घटने का अनुमान

भारत में ऊंची कीमतों और ग्रामीण खर्च में कमी के कारण उपभोक्ता छोटे और हल्के सामान खरीद रहे हैं। चीन में उपभोक्ताओं की बदलती पसंद तथा यूरोप और अमेरिका में कमजोर मांग से भी सिल्वर ज्वैलरी की बिक्री प्रभावित हो रही है। सिल्वर इंस्टीट्यूट ने इस साल भारत में चांदी की मांग 10 प्रतिशत घटने का अनुमान जताया है। वहीं, अमेरिका में खुदरा निवेश वर्ष 2010 के बाद के सबसे निचले स्तर पर आ सकता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में रिकॉर्ड स्तर से करीब 66 प्रतिशत गिरी चांदी की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी भी 4 प्रतिशत से ज्यादा टूटकर 41.12 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। इसमें लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। वहीं, चांदी 121.63 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर से करीब 66 प्रतिशत गिर चुकी है।

फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति बैठक पर रहेगी नजरें

निवेशकों की नजर अब 9 दिसंबर को होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति बैठक पर रहेगी। ब्याज दरों में 0.50 प्रतिशत अंक की संभावित वृद्धि से कीमती धातुओं के बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button