खेल-खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली ही गेंद पर आउट होकर फिल सॉल्ट ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, हैरी ब्रूक ने मचाया तहलका

T20 क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए पहली गेंद से ही बाउंड्री जड़ना आम बात है, लेकिन इंग्लैंड के स्टार ओपनर फिल सॉल्ट को यही कोशिश भारी पड़ गई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज के पहले मुकाबले में सॉल्ट पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके साथ ही उनके नाम एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जो इंग्लैंड का कोई बल्लेबाज इससे पहले नहीं बना पाया था।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड यानी MCG में 21 नवंबर को पहले T20I मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। मेजबान टीम की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत जोएल डेविस ने की। डेविस ने पारी की पहली गेंद फुल लेंथ पर डाली, जिस पर सॉल्ट ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे मिड-ऑफ पर खड़े मिचेल मार्श के हाथों में चली गई। इस तरह सॉल्ट बिना खाता खोले गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए। वह T20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी की पहली ही गेंद पर आउट होने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए। जून में अपना T20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले जोएल डेविस ने भी इस विकेट के साथ अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया।

ब्रूक ने मचाया तूफान

सॉल्ट के आउट होने के बाद इंग्लैंड की मुश्किलें और बढ़ गईं। जैक एडवर्ड्स ने एन्यूरिन डोनाल्ड को 10 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। इससे इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट पर 13 रन हो गया। हालांकि, इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। उन्होंने राइली मेरेडिथ के एक ओवर में 24 रन बटोरकर मैच का रुख बदल दिया। यह T20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के खिलाफ किसी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज का संयुक्त रूप से सबसे महंगा ओवर बन गया। इससे पहले जोश हेजलवुड ने 2014 में होबार्ट में एक ओवर में 24 रन खर्च किए थे। इतना ही नहीं, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भी यह किसी गेंदबाज का संयुक्त रूप से सबसे महंगा ओवर रहा। इससे पहले बिली स्टेनलेक ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ एक ओवर में 24 रन दिए थे।

हैरी ब्रूक ने 20 गेंदों में ठोका अर्धशतक

ब्रूक का बल्ला यहीं नहीं रुका। उन्होंने महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 इंटरनेशनल में किसी इंग्लिश बल्लेबाज का सबसे तेज अर्धशतक है। उन्होंने जोस बटलर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2018 में एजबेस्टन में 22 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। ब्रूक का यह अर्धशतक MCG में T20 इंटरनेशनल का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी है। इस मैदान पर सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है, जिन्होंने 2009 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 19 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button