उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

सपा के साथ सीट बंटवारे के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इमरान मसूद को दी नसीहत, बीजेपी सरकार पर भी बोला हमला

लखनऊः  कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है। लगातार दूसरे दिन यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद सपा पर आक्रामक नजर आए। सपा के 26 सीट ऑफर करने से इमरान मसूद इतने खफा हैं कि उन्होंने आज भी कहा कि हम सपा के पार्टनर हैं या नौकर। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इमरान मसूद को नसीहत दी है। उन्होंने मसूद को कम बोलने की सलाह दी। खरगे ने कहा कि हमे बोलने से ज्यादा काम करना है।

संविधान दिवस के मौके पर लखनऊ में खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने ही बाबा साहेब को संविधान सभा में पहुंचाया और उन्हें ड्राफ्टिंग कमिटी (प्रारूप समिति) का अध्यक्ष बनाया। संविधान सभा में बाबा साहेब अंबेडकर का होना बहुत ज़रूरी था क्योंकि उनके बिना देश का संविधान ठीक से नहीं बन सकता था। इसलिए कांग्रेस ने इसमें पहल की। भले ही कुछ लोग इसका श्रेय लेने का दावा करें, लेकिन ऐतिहासिक रिकॉर्ड बिल्कुल साफ है। कांग्रेस पार्टी ने ही इसे मुमकिन बनाया था। सिर्फ शोर मचाने से कुछ हासिल नहीं होता। इतिहास खुद गवाही देता है।

कांग्रेस कभी खत्म नहीं होगीः खरेग

 मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी खत्म नहीं होने वाली। हमारा 143 साल पुराना इतिहास है। अगर 143 सालों में कांग्रेस पार्टी खत्म नहीं हुई, तो अब क्यों खत्म होगी? हमारे पास अब एक ऐसा नेता है जो किसी से नहीं डरता, और जिसे कोई डरा भी नहीं सकता। जहां तक हमारी बात है, हम डरकर जीने वाले लोग नहीं हैं। हो सकता है कि डर की वजह से कुछ लोग बीजेपी में शामिल हो जाएं या अपने घरों में बैठ जाएं लेकिन हम जिन्होंने इस संविधान को बनाने में मदद की। इसकी रक्षा करेंगे।

खरगे ने बीजेपी पर साधा निशाना

खरगे ने कहा कि आज दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई है। एक तरफ हम हैं जो संविधान के साथ खड़े हैं। दूसरी तरफ वे हैं जो इसका विरोध करते हैं। जो हमेशा से इसके खिलाफ रहे हैं। पिछले 12 सालों से, संविधान विरोधी सोच रखने वाले लोग लगातार संविधान को कमज़ोर करने का काम कर रहे हैं।

खड़गे ने कहा कि उन मौलिक अधिकारों, सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार और पुरुषों व महिलाओं के लिए समान अधिकारों के बारे में सोचिए, जो बाबासाहेब ने हमें दिलाए थे। इसमें वोट देने का अधिकार भी शामिल है, जिसे अब बीजेपी छीनने की कोशिश कर रही है। ये अधिकार बीजेपी ने नहीं दिए थे। इन्हें अंबेडकर और कांग्रेस के नेताओं ने हासिल किया था। राहुल गांधी हर जगह यह संविधान अपने साथ रखते हैं। इसी संविधान को ध्यान में रखकर आप 2024 में अपना वोट डालेंगे। इसलिए नहीं कि किसी ने आपसे ऐसा करने को कहा है, बल्कि संविधान की रक्षा करने के लिए, अपनी रक्षा करने के लिए और अपने अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button