उत्तर प्रदेशलखनऊ

स्टूडेंट फॉर सेवा के प्रयास को व्यावहारिक रूप दिया जायेगा: कुलपति

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति आलोक कुमार राय ने कहा कि स्टूडेंट फॉर सेवा का विद्यार्थियों में संवेदना का जागरण करना एक अभिनव प्रयास है। लखनऊ विश्वविद्यालय जल्द ही इस प्रयास को व्यावहारिक रूप देगा।

स्टूडेंट फॉर सेवा ने लखनऊ विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के साथ छात्रों में सामाजिक संवेदना विकसित करने के लिए कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय को समझौता ज्ञापन दिया और जिस पर हस्ताक्षर किए गये।

इस दौरान कुलपति ने अपनी बातों को रखा। कुलपति के मौजूदगी में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ और उसके अनुसार एसएफएस और लखनऊ विश्वविद्यालय का राष्ट्रीय सेवा योजना के एक साथ मिलकर कार्य करना तय हुआ।

शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन विषयों पर सहमति बनी और जल संरक्षण, बुक बैंक, कैरियर काउंसलिंग, नि:शुल्क परिषद की पाठशालाओं का संचालन, नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, ऋतुमती अभियान, बाल संस्कार केंद्र विकसित करना जैसे सेवा कार्य पर मोहर लगाई गई।

कार्यक्रम के बाद धन्यवाद ज्ञापित करते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक रूपेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य ही सामुदायिक सेवा है। एसएफएस के साथ मिलकर सेवा कार्यों को गति प्रदान की जाएगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button