उत्तर प्रदेशलखनऊ

सांस्कृतिक विरासत से कलाकारों को जोड़ेगी पर्यटन संस्कृति परिषद

  • पर्यटन मंत्री ने दिया सभी जिलों में पर्यटन संस्कृति परिषद के गठन का निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने प्रदेश के समस्त जनपदों में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के गठन के लिए समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम की ओर से आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है।

प्रमुख सचिव पर्यटन की ओर से समस्त जिलाधिकारियो को भेजे गये शासनादेश में कहा गया है कि जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के गठन संबंधी नियमावली सभी जनपदों को भेजी गयी थी। इस नियमावली में दिये गये निर्देशों एवं प्रावधानों के अनुसार जनपद स्तर पर इस परिषद का गठन करके अग्रेतर कार्यवाही किये जाने के लिए कहा गया है।

जिला पर्यटन एवं संस्कृत परिषद के गठन का मुख्य उद्देश्य जनपदों में पौराणिक, पुरात्ताविक, ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण तथा संवर्धन किया जाना है, ताकि इसे भावी पीढ़ी को विरासत के रूप में सौंपा जा सके। इसके अलावा विभिन्न पर्यटन एवं सांस्कृतिक स्थलों से जुड़े व्यक्तियों, कलाकारों एवं स्थानीय समुदाय के आर्थिक विकास व रोजगार के साधनों का सृजन करना भी है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button