कारोबार

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप 3.91 लाख करोड़ रुपये घटा

नई दिल्ली। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते हफ्ते सामूहिक रूप से 3.91 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) को उठाना पड़ा। इस दौरान सेंसेक्स में 2,943.02 अंक यानी 5.42 फीसदी की गिरावट रही, जबकि निफ्टी 908.30 अंक यानी 5.61 फीसदी टूटा।

शेयर बाजार में बिकवाली से सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप 3,91,620.01 करोड़ रुपये घटा है। समीक्षाधीन हफ्ते में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 1,01,026.4 करोड़ रुपये घटकर 11,30,372.45 करोड़ रुपये रह गया। आरआईएल का मार्केट कैप 84,352.76 करोड़ रुपये घटकर 17,51,686.52 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन 37,656.62 करोड़ रुपये नुकसान के साथ 5,83,846.01 करोड़ रुपये पर आ गया।

इसी तरह भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण 34,787.49 करोड़ रुपये घटकर 4,14,097.60 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 33,507.66 करोड़ रुपये घटकर 7,16,373.13 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 22,977.51 करोड़ रुपये नुकसान के साथ 3,72,442.63 करोड़ रुपये रह गया।

इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 22,203.69 करोड़ रुपये घटकर 4,78,540.58 करोड़ रुपये पर आ गया है। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) का मार्केट कैप 20,535.43 करोड़ रुपये गिरकर 4,96,351.15 करोड़ रुपये रह गया, जबकि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 18,563.19 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 3,93,575.37 करोड़ रुपये रह गया। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 16,009.26 करोड़ रुपये घटकर 3,53,604.18 करोड़ रुपये रह गया।

उल्लेखनीय है कि सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में आई गिरावट के बाजवूद आरआाईएल इस सूची में पहले स्थान पर कायम है। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवीर, आईसीआईसीआई बैंक, एलआईसी, एसबीआई, एचडीएफसी तथा भारती एयरटेल का स्थान रहा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button