कारोबारबड़ी खबर

दिसंबर में बैंकों की छुट्टी की लंबी लिस्ट जारी, ब्रांच जाने से पहले देख लें RBI का हॉलिडे कैलेंडर

साल 2026 का आखिरी महीना यानी दिसंबर शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। अगर आप अगले महीने बैंक ब्रांच जाकर चेक क्लियरेंस, केवाईसी (KYC), ड्राफ्ट बनवाने या किसी अन्य जरूरी काम को निपटाने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, दिसंबर में क्रिसमस और नए साल से जुड़े त्योहारों के अलावा रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों के कारण भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी। ऐसे में बैंक जाने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।

दिसंबर में कुल कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?

नवंबर में भी बैंकों की लंबी छुट्टी थी और अब दिसंबर में भी पहले हफ्ते से छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। इस महीने सभी रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे। दिसंबर में रविवार 6, 13, 20 और 27 तारीख को पड़ रहे हैं। वहीं, 12 दिसंबर को दूसरा शनिवार और 26 दिसंबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे। कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों और खास अवसरों के चलते अतिरिक्त छुट्टियां भी मिलेंगी।

 सिक्किम और मेघालय में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक

दिसंबर में सिक्किम और मेघालय के बैंक ग्राहकों को छुट्टियों के कारण परेशानी हो सकती है। इन दोनों राज्यों में रविवार, शनिवार और स्थानीय त्योहारों को मिलाकर बैंक शाखाएं करीब 10 दिन बंद रहेंगी। सिक्किम में 9, 10 और 11 दिसंबर को लोसूंग/नामसूंग उत्सव के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 25 दिसंबर को क्रिसमस और नियमित साप्ताहिक छुट्टियां भी रहेंगी। वहीं, मेघालय में 18 दिसंबर को यू सोसो थाम की पुण्यतिथि, 24 दिसंबर को क्रिसमस ईव, 25 दिसंबर को क्रिसमस और 30 दिसंबर को यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि के कारण बैंक बंद रहेंगे।

दिसंबर 2026 में राज्य-वार बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

दिनांक किन राज्यों में छुट्टी छुट्टी का कारण
1 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश राज्य स्थापना दिवस
3 दिसंबर गोवा सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व
6 दिसंबर पूरे देश में रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
9 दिसंबर सिक्किम लोसूंग/नामसूंग पर्व
10 दिसंबर सिक्किम लोसूंग/नामसूंग पर्व
11 दिसंबर सिक्किम लोसूंग/नामसूंग पर्व
12 दिसंबर पूरे देश में दूसरा शनिवार
13 दिसंबर पूरे देश में रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
18 दिसंबर मेघालय यू सोसो थाम पुण्यतिथि
19 दिसंबर गोवा गोवा मुक्ति दिवस
20 दिसंबर पूरे देश में रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
24 दिसंबर मिजोरम, नागालैंड, मेघालय क्रिसमस ईव
25 दिसंबर पूरे देश में क्रिसमस
26 दिसंबर पूरे देश में दूसरा शनिवार
27 दिसंबर पूरे देश में रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
30 दिसंबर मेघालय यू कियांग नांगबाह पुण्यतिथि
31 दिसंबर मिजोरम नव वर्ष की पूर्व संध्या

छुट्टियों में भी जारी रहेंगी ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं

बैंक शाखाएं बंद होने का मतलब यह नहीं है कि ग्राहकों के सभी बैंकिंग काम रुक जाएंगे। छुट्टियों के दौरान भी UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी सुविधाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा NEFT और RTGS के जरिए भी ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button