उत्तर प्रदेशलखनऊ
मत्स्य मंत्री डॉ संजय निषाद ने कहा, अधर्मी स्वामी अपनी बेटी से त्यागपत्र दिलवाएं

प्रदेश के मत्स्य मंत्री डॉ संजय निषाद ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को अधर्मी स्वामी बताया है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें इतनी ही ज्यादा परेशानी है अपनी बेटी से त्यागपत्र दिलवाएं। मौर्य द्वारा रामचरितमानस पर टिप्पणी को लेकर संजय निषाद ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला। कहा कि रामचरितमानस पर नहीं बल्कि मौर्य ने राम भक्तों और मछुआरा समुदाय पर यह टिप्पणी की है।
समाजवादी पार्टी राम विरोधी है और विशेष वर्ग को खुश करने के लिए स्वामी टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम और केवट निषाद के मिलने से रावण का नाश हुआ। स्वामी प्रसाद ने राम भक्तों और मछुआरा समुदाय पर यह टिप्पणी करते हुए उन्हें व्यथित किया है यह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद की बेटी भाजपा से सांसद हैं। यदि उन्हें भाजपा से गुरेज है तो वह अपनी बेटी से त्यागपत्र दिलवा दें।



