उत्तर प्रदेशलखनऊ

कुलपति ने दिव्यांग छात्र को भेंट की बैटरी चालित ट्राई साइकिल

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने मंगलवार को दिव्यांग छात्र नवनीत कुमार सिंह को बैटरी चालित ट्राई साइकिल भेंट की। प्रोफेसर आलोक कुमार ने विश्वविद्यालय को अपना परिवार बताते हुए सभी के प्रति एक भाव रखने का संदेश दिया।

प्रतिदिन विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल में स्वयं को ढालने के लिए बैचलर ऑफ कामर्स (बी.काम) के प्रथम समेस्टर के छात्र नवनीत कुमार सिंह आते तो थे, लेकिन कभी उन्हें यह मालूम नहीं था कि उनके ऊपर कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार की भी नजर है। जब नवनीत को कुलपति ने बैटरी चालित ट्राई साइकिल भेंट की तो वह फुले नहीं समाया। नवनीत का मन प्रफुल्लित हो उठा।

लखनऊ विश्वविद्यालय में इस प्रकार की घटनाओं का होना कम होता हैं और यही कारण था कि कुलपति के अच्छे कार्य की चर्चा सुबह से शाम तक विश्वविद्यालय में होती रही। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों, प्रोफेसर व रीडर के मध्य कुलपति के कार्य को जोर शोर से सराहा गया।

सुभाष छात्रावास के अंतःवासी नवनीत कुमार सिंह को आने-जाने के अब कठिनाई नहीं होगी। छात्रावास से कक्षा तक नवनीत ट्राई साइकिल से आया जाया करेगा तो यह सुनकर उसके मित्रों में भी खुशी है। कुलपति आलोक कुमार राय ने कहा कि यह विश्वविद्यालय उनका परिवार है और इससे जुड़े हर व्यक्ति की समय समय पर सहायता करने का प्रयास करते हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button