अन्य
फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ खड़े हो कर खेत में लगी आग बुझवा कर चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने नगर वासियों को दी राहत : सराहनीय।
कुणाल जायसवाल वसीम अख्तर ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल शोहरत गढ़। आदर्श नगर पंचायत शोहरत गढ़ क्षेत्र में तहसील मुख्यालय के सामने खेत में डंठल जला कर पूरे नगर में वायु प्रदूषण फैलाया जा रहा था। जिस से पूरे नगर में गर्म धुएं ने हाहाकार मचा रखा था। जिस की जानकारी नव निर्वाचित चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल को हुई। जिस पर तत्काल रवि अग्रवाल ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाया और स्वयं आग लगे हुए खेत में जा कर दमकल कर्मियों के साथ आग बुझवा दिया है। जिस से नगर वासियों सहित राहगीरों ने राहत की सांस ली है। चेयरमैन प्रतिनिधि श्री रवि अग्रवाल के इस कार्य की सभी सराहना कर रहे हैं। गौरतलब हो कि जनता ने अपना चेयरमैन ऊमा अग्रवाल रवि अग्रवाल को चुन लिया है ए बदलाव नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारियों को हजम नहीं हो रही है। और नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारी अपना काम जिम्मेदारी से नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि झाड़ू लगाने कूड़ा उठाने से लेकर नगर वासियों को प्रभावित करने वाले हर छोटे बड़े काम में चेयरमैन को हस्तक्षेप करना पड़ता है जैसा कि नगर में देखा जा सकता है। उदाहरण के रूप में खेत में डंठल जलाने से जो धुआं निकल रहा था वह नगर पंचायत कार्यालय तक भी पहुंच रहा था और तो और इस की सूचना कई बार नगर पंचायत कर्मियों को नगर वासियों ने दिया था लेकिन नगर पंचायत कर्मियों ने आग बुझवाना तो दूर मौके पर जाने का भी कष्ट नहीं किया। जिसे लेकर इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि नगर पंचायत कर्मियों द्वारा नगर वासियों के हर दिल अजीज नेता व चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल को बदनाम करने की कोशिश किया जा रहा है।




