उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

परिवहन निगम में कर्मियों की कमी जल्द दूर करेगी योगी सरकार

योगी सरकार उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में कर्मचारियों की कमियों को जल्द पूरा करेगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक तथा सहायक विधि अधिकारी की कमी को पूरा करने के लिए परिवहन निगम जल्द ही 50 सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एवं 06 सहायक विधि अधिकारी की भर्ती करेगा, इसकी स्वीकृति हो चुकी है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सहायक विधि अधिकारी की भर्ती संविदा के आधार पर की जाएगी। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए योगी सरकार का यह कदम काफी महत्वपूर्ण है।

1649 परिचालकों की भी की जाएगी भर्ती

योगी सरकार में परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि इसके अतिरिक्त परिवहन निगम के 06 रीजन में 1649 संविदा परिचालक की भर्ती करेगा। उन्होंने बताया कि भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम लखनऊ रीजन में 288, अलीगढ़ रीजन में 239, गाजियाबाद में 147, मुरादाबाद में 557, बरेली में 256 तथा नोएडा में 126 परिचालकों की भर्ती करेगा। इससे परिचालकों की कमी दूर होगी तथा संचालन में भी सहूलियत होगी।

547 कर्मियों की भी होगी भर्ती

परिवहन निगम इसके साथ ही समूह ग एवं समूह घ के अन्तर्गत स्वीकृत 547 कर्मियों की भर्ती भी करने जा रहा है, जिसकी स्वीकृति हो चुकी है। परिवहन मंत्री के मुताबिक उक्त भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन के माध्यम से किया जायेगा। यह भर्ती दो चरणों में की जायेगी। प्रथम चरण में 383 पदों पर भर्ती की जायेगी। इसमें केन्द्र प्रभारी के 93, मैकेनिक के 240, इलेक्ट्रिशियन के 25 एवं सहायक स्टोर कीपर के 25 पद स्वीकृत हैं। जबकि द्वितीय चरण में 164 पदों पर भर्ती की जायेगी। इसमें मैकेनिक के 30, इलेक्ट्रिशियन के 31 एवं असिस्टेंट स्टोर कीपर के 103 पद स्वीकृत हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button