उत्तर प्रदेशलखनऊ

मंत्री एके शर्मा की लोगों से अपील, कहा- अपने घरों से कूड़ा बाहर निकालें, सफाई कर्मियों का करें सहयोग

लखनऊ। हमसब ने यह ठाना है, लखनऊ स्वच्छ बनाना है। यूपी भी इंदौर बनेगा। ये नारा उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गुरुवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित स्वच्छता जागरूकता रैली के दौरान दिया। नगर निगम की तरफ से आयोजित इस रैली में उन्होंने स्वच्छता को अपने जीवन एवं दिनचर्या का अंग बनाने, अपने घर तथा आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाने पूर्ण सहयोग देने की शपथ दिलाई।

प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं नगर विकास मंत्री एके. शर्मा ने झंडी दिखाकर स्वच्छता जागरूकता रैली को रवाना किया। स्वच्छता रैली 1090 चौराहा से शुरू होकर राजभवन चौराहे से झंडीवाला पार्क नगर निगम मुख्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई। प्रभारी मंत्री स्वयं रैली के साथ 1090 चौराहा से रैली समाप्ति स्थल तक पैदल चलकर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता के महत्व और आवश्यकता को सभी लोग समझते हैं। उन्होंने कहा कि इस जागरूकता रैली के माध्यम से केवल सभी लोगों को कर्तव्य बोध कराना चाहते हैं कि यदि हम स्वयं इससे नहीं जुड़ेंगे तो इस अभियान में सफलता नहीं प्राप्त कर सकते हैं। वित्त मंत्री ने यह अह्वान किया कि हमें यह संकल्प लेना होगा कि हम कूड़े को इधर-उधर न फेंके उसे कूड़ेदान में ही डालें।
हम केवल नगर निगम के कर्मचारियों या सफाई कर्मियों की बदौलत अपने क्षेत्र को साफ नहीं रख सकते जब तक कि हम स्वयं अपने ऊपर अनुशासन एवं इसकी जिम्मेदारी ना उठाएं।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि स्वच्छता एक ऐसा विषय है जो सभी के लिए जरूरी है, लेकिन अधिकांश लोगों को लगता है कि यह हमारा काम नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मानसिकता को बदलना है यदि हमें अपने आसपास साफ सफाई चाहिए तो इसके लिए जरूरी है कि हम स्वयं भी प्रयास करें। उन्होंने कहा कि स्वयं के साथ साथ पास पड़ोस में भी स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी भी लोगों को उठानी चाहिए। इसी जनजागृति को फैलाने के लिए आज यह रैली आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य है कि हम स्वच्छता के प्रति स्वयं सचेत होते हुए लोगों को भी जागरूक करें।

सरकार की कोई भी व्यवस्था तभी सफल होती है जब सभी मिलकर उससे जुड़ते है। नगर निगम द्वारा समय- समय पर ऐसे कार्यक्रम आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित किए जाते रहते हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब हमारे सफाई कर्मी सुबह-सुबह सफाई के लिए निकलते हैं तो यह हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम समय से अपने घरों से कूड़ा बाहर निकाले एवं सफाई कर्मियों के कार्यों में सहयोग करें।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button