कारोबार

अमित शाह का बड़ा एलान 45 दिन के अंदर मिलेगा सहारा में फंसा पैसा, प्रक्रिया यहां से समझिए

क्या आपने भी कभी सहारा में निवेश किया हैं ? अगर हाँ तो आपको भी पता हैं आर्थिक तंगी के कारण सहारा में निवेश करने वाले निवेशकों का पैसा काफी लम्बे समय के लिए फंस गया था लेकिन अब सहारा में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं, जिसमे बताया जा रहा हैं कि मंगलवार के दिन केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहारा का रिफंड पोर्टल लॉन्च किया है। जिसके सहारे आप अपने पैसे या आपके द्वारा किया गया निवेश इस पोर्टल के जरिए सीधे आपके बैंक खाते में वापस चला जाएंगा।

सहारा का पैसा वापस मिलेगा और यह ईमानदारी से किया जाएगा

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बताया कि सहारा रिफंड पोर्टल के जरिए 1 करोड़ 7 लाख निवेशकों को उनकी पूरी राशि उनके बैंक खातों में लौटाई जाएगी। इसके लिए आपको इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा अमित शाह ने कहा कि सरकार करीब 1 करोड़ 7 लाख लोगों को उनका पूरा पैसा वापस देना चाहती है, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी की कमाई निवेश कर दी, उन्हें उनका पैसा वापस मिलेगा और यह ईमानदारी से किया जाएगा।’ लेकिन अगर किसी ने सहारा ग्रुप में निवेश नहीं किया तो उसे कोई पैसा नहीं मिलेगा।

सहारा में निवेश किया गया पैसा 45 दिनों के अंदर वापस बैंक आकउंट में

अमित शाह ने बताया कि सहारा में पैसा निवेश करने वाले लोगों के लिए ‘सीआरसीएस सहारा रिफंड पोर्टल’ नाम से एक विशेष वेबसाइट है। इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए निवेशकों को पहले साइन अप करना होगा या एक खाता बनाना होगा।

पीएम मोदी लोगों को पैसा वापस देने की कोशिश कर रहे हैं

एक बार जब आप इस पोर्टल पर साइन अप कर लेंगे, तो आपके द्वारा निवेश किया गया पैसा 45 दिनों के भीतर आपको वापस दे दिया जाएगा। अमित शाह ने बताया कि इससे पहले बहुत सारे सोसायटी घोटाले हुए, जहां लोगों ने अपना पैसा खो दिया। लेकिन अब पीएम मोदी के नेतृत्व में पहली बार निवेशकों को पैसे लौटाने का प्रयास किया जा रहा है। अमित शाह ने कहा कि भौतिक रूप से सभी को पैसा देना संभव नहीं है, इसलिए उन्होंने ‘सीआरसीएस सहारा रिफंड पोर्टल’ नाम से एक विशेष वेबसाइट बनाई, जहां लोग अपना पैसा वापस पा सकते हैं।

क्या है सहारा रिफंड पोर्टल’ में आवदेन करने की प्रक्रिया और अनिवार्य शर्तें

रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदकों को अपने आधार कार्ड के अंतिम चार नंबर टाइप करने होंगे। फिर, आपको वह फ़ोन नंबर टाइप करना होगा जो आपके आधार कार्ड से जुड़ा है। उसके बाद, आपको एक विशेष कोड दर्ज करना होगा जो आपके फ़ोन पर भेजा गया है। एक बार जब आप यह सब कर लेते हैं, तो आपको नियम और शर्तें’ के कॉलम पर I Agree करना होगा।

एक बार जब आप ऐसा कर लेते हैं, तो आपको 12 अंकों का आधार नंबर और एक विशेष कोड जिसे ओटीपी कहा जाता है, फिर से टाइप करना होगा। ओटीपी डालते ही आपकी जानकारी आपके आधार कार्ड से जांच ली जाएगी। उसके बाद, आपको अगले चरण के लिए अपने पिता या पति का नाम और ईमेल पता टाइप करना होगा।

रजिस्ट्रेशन नंबर को आप अपने पास संभाल कर रख लें

इसके बाद आपको सोसायटी से संबंधित नया पेज आपके सामने Open होगा। जिसमें आपको सारी जानकारी देनी होगी। इसके बाद Next/Submit बटन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपके मोबाइल या डेस्कटॉप पर एक PDF फॉर्म डाउनलोड हो जाएगा। आपको इसका प्रिंट आउट लेना होगा आपको उसके ऊपर फोटो लगाना और साइन करना होगा। प्रक्रिया के अंत में, आपको अपना भरा हुआ फॉर्म ‘सीआरसीएस सहारा रिफंड पोर्टल’ पर अपलोड करना होगा। आपको अपने पैन कार्ड की एक तस्वीर भेजनी होगी और फिर नेक्स्ट/सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। एक बार जब आप अपना आवेदन पूरा कर लें, तो रजिस्ट्रेशन नंबर को आप अपने पास संभाल कर रख लें। क्योंकि ये भविष्य में आपके काम पड़ सकता हैं।

सहारा रिफंड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने पर पड़ने वाली जरूरते

सबसे पहले CRCS सहारा रिफंड पोर्टल’ पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
आपका एक्टिव मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए
आधार-पैन कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए
ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड करके फॉर्म को भर के स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

ये सब करने के बाद 45 दिनों के अंदर आपके खाते में पैसे आ जाएंगे। आप इस लिंक https://mocrefund.crcs.gov.in/ पर सीधे क्लिक कर के भी आवेदन कर सकते हो।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button