अन्य

सिद्धार्थ नगर पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए दो हत्यारों को किया गिरफतार।

सिद्धार्थ नगर पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए दो हत्यारों को किया गिरफतार। रिपोर्टर - नबी हुसैन - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल - सिद्धार्थ नगर 15 अगस्त की रात्रि में थाना लोटन पर शिवपूजन पुत्र दारा सिंह की लिखित तहरीर पर उसके भाई रोहित पुत्र दारा सिंह निवासी बरवां थाना लोटन के घर वापस नहीं आने पर संदेह व्यक्त करते हुये परवेज पुत्र अब्दुल वहीद आदि दो नफर के विरुद्ध मु0अ0सं0 113/2023 धारा 365 भादवि0 पंजीकृत कराया गया था । मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अपह्रत रोहित की तलाश की जा रही थी कि 16 अगस्त को प्रातः रोहित का शव बहदग्राम सेमरहना में पाया गया । जिसकी हत्या किया जाना पाया गया तत्पश्चात मुकदमा उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 364, 302 भादवि0 में तरमीम कर रोहित के शव को नियमानुसार पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण में 01- परवेज रजा पुत्र अब्दुल वहीद निवासी ग्राम बरवां थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर । 02- संजू यादव उर्फ पिंकी पुत्री इरामन यादव निवासी ग्राम सेमरहना यादव पुरवा थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर शामिल हैं। वांछित अभियुक्त का विवरण - 01- सुनील चौरसिया पुत्र अर्जुन चौरसिया निवासी ग्राम सैनुवा थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर । *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-* 01- उ0नि0 चंदन थानाध्यक्ष थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर मय टीम । 02- उ0नि0 शेषनाथ यादव, प्रभारी एस0ओ0जी0 जनपद सिद्धार्थनगर । 03- उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह, प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद सिद्धार्थनगर । 04- मु0आ0 अवनीश सिंह, रमेश यादव, पवन तिवारी, राजीव शुक्ला, मृत्युंजय कुशवाहा एस0ओ0जी0 टीम । 05- आ0 वीरेन्द्र तिवारी व छविराज एस0ओ0जी0 टीम । 06- मु0आ0 देवेश यादव, मु0आ0 विवेक मिश्रा, आ0 अभिनन्दन सिंह सर्विलांस सेल ।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button