उत्तर प्रदेशलखनऊ

सघन मिशन इन्द्रधनुष के दौरान टीकाकरण सत्रों पर पहुँचे लाभार्थियों में उत्साह

प्रदेश के समस्त जनपदों में दिनांक 07 अगस्त 2023 से प्रारम्भ सघन मिशन इन्द्रधनुष (आई0एम0आई0) 5.0 अभियान का प्रथम चरण संपन्न। अभियान 7 से 12 अगस्त तक प्रस्तावित था परन्तु कतिपय जनपदों में बाढ़ आदि के दृष्टिगत अभियान को 14 अगस्त, 2023 तक विस्तारित किया गया। कुल 1,21,772 टीकाकरण सत्र हुये आयोजित। 0-5 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण कवरेज को बढ़ाने के लिये प्रथम पंक्ति की कार्यकत्रियों आशा, आंगनबाड़ी एवं लिंक वर्कर के द्वारा घर-घर जाकर लाभार्थियों को किया गया मोबिलाइज।

अभियान की सफलता के लिये सरकारी एवं गैर सरकारी विभागों तथा सहयोगी संस्थाओं डब्ल्यू0एच0ओ0, यूनिसेफ, कोर, रोटरी, सी0एच0ए0आई0, जे0एस0आई0 द्वारा संयुक्त रूप से किये गये प्रयास। वैक्सीन के प्रति उदासीन परिवारों को उनके घर जाकर समझा बुझा कर ड्यू टीकों से टीकाकरण कराने हेतु किये गये विशेष प्रयास। डिजिटाइजेशन के तहत टीकाकरण पश्चात लाभार्थियों की सत्र स्थल पर ही ई-कवच पोर्टल पर की गयी रियल टाइम प्रविष्ट।

ई-कवच पोर्टल के अनुसार अभियान के अन्तर्गत 1,21,772 सत्रों पर 5 वर्ष की आयुवर्ग तक के कुल 13,41,910 बच्चों एवं 1,61,613 गर्भवती महिलाओं को आच्छादित किया गया है। 10 जनपदों में टीकाकरण सत्रों की गुणवत्ता परखने के लिये नेशनल मॉनिटर्स द्वारा भ्रमण किया गया। 31 राज्य स्तरीय पर्यवेक्षकों द्वारा भी क्षेत्र में अनुश्रवण किया गया। आई0एम0आई0 5.0 अभियान के दौरान जनपदों से उत्साहवर्द्धक टीकाकरण कवरेज के परिणाम प्राप्त हुये हैं। प्रमुख टीकों की उपलब्धि- 2,68,513 मीजल्स रूबेला प्रथम डोज 2,15,968 मीजल्स रूबेला द्वितीय डोज 1,37,838 पेन्टा प्रथम डोज 1,70,967 जे0ई0 प्रथम डोज 1,47,199 जे0ई0 द्वितीय डोज है।

आगामी अभियान का आयोजन पूरे प्रदेश में दिनांक 11 से 16 सितम्बर, 2023 तक किया जायेगा। नियमित टीकाकरण के सत्र प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को पूर्व की भांति आयोजित होते रहेंगें। शहरी चिकित्सालयों में प्रतिदिन सत्रों का संचालन किया जा रहा है जो नौकरी पेशा एवं घुमंतू आबादी के लिये उपयोगी है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button