उत्तर प्रदेशलखनऊ

सुशासन, रोजगार, व गरीब कल्याण सरकार का मुख्य एजेंडा: केशव मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को गोरखपुर में विभागीय अधिकारियों की बैठक कर उन्हें महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए, कहा कि ग्राम्य विकास विभाग को हर योजना के क्रियान्वयन में टाप पर रहना है। कहा कि सुशासन, रोजगार, व गरीब कल्याण सरकार का मुख्य एजेंडा है। निर्देश दिए कि प्रत्येक शुक्रवार को प्रत्येक विकासखण्ड की दो ग्राम पंचायतों में आयोजित की जा रही ग्राम चौपालो को और अधिक प्रभावी बनाया जाय। विभाग को आवंटित बजट का समय से उपयोग किया जाए।

उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ग्राम्य विकास विभाग के आवंटित बजट का सदुपयोग करते हुए समय से व्यय किया जाए। बजट को समय से व्यय करने की ठोस व प्रभावी रणनीति बनाई जाय। कहा कि ग्राम चौपालो से सार्थक परिणाम निखर कर सामने आ रहे हैं। ग्राम चौपालों का रोस्टर पहले से बनाकर सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया जाए। निर्देश दिए कि व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर ग्राम चौपालों की फोटो व वीडियो क्लिप अपलोड किया जाय।

उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अधिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों, ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहो, मनरेगा श्रमिकों आदि से स्वयं मिलकर सीधे संवाद करें और योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत परखें।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने गोरखपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), महात्मा गाधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, अमृत सरोवर, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, त्वरित आर्थिक विकास योजना, सांसद निधि, विधान मण्डल विकास निधि, पूर्वाचल विकास निधि (जिलांश) कृषि विकास योजना, खाद्य प्रसंस्करण विभाग की समीक्षा करते हुये निर्देश दिया कि जनपद मे जो भी योजनाएं संचालित है। उनकी प्रगति मे किसी प्रकार की कमी न आने पाये, योजनाओ की नियमित निगरानी करते हुये जनपद को हमेशा सर्वाेच्च स्थान पर लाये। योजनाओ के क्रियावयन में किसी प्रकार की कोई शिकायत न आने पाये।

बैठक में बताया गया कि गोरखपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में 9065 के सापेक्ष 9065, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) मे 680 के सापेक्ष 665 आवास पूर्ण हुये है, मनरेगा मे 107 लाख मानव दिवस का सृजन किया गया है। इसी प्रकार 400 अमृत सरोवर का निर्माण, राष्ट्रीय आजीविका मिशन में 18427 समुहों का गठन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मे 42 सड़कों का निर्माण किया गया है। उद्यान विभाग की समीक्षा करते हुये, खाद्य प्रसंस्करण विभाग की सभी योजनओं की विस्तार पूर्वक जानकरी ली।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button