उत्तर प्रदेशप्रयागराजराज्य

प्रयागराज: अतीक के दोनों बेटों अली और उमर का बयान दर्ज करेगी पुलिस, कोर्ट में दाखिल की अर्जी

प्रयागराज। अतीक अहमद के बेटे अली और उमर की मुश्किलें अब फिर से बढ़ने वाली हैं। पुलिस पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में दोनों बेटों के बयान दर्ज करने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पुलिस दोनों बेटों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर सकती है।

बता दें कि केंद्रीय कारागार नैनी जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के बेटे अली ने प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी मांगी थी। उसने प्रॉपर्टी डीलर से 30 लाख रुपए, जबकि पूर्व विधायक के भाई से 10 लाख रुपए की मांग किया था। दोनों को धमकी थी थी कि पैसे समय पर नहीं मिले तो जान से जाओगे। वहीं ​अतीक का बड़ा बड़ा उमर लखनऊ जेल में बंद है। वहीं, दूसरा बेटा अली अहमद नैनी सेंट्रल में बंद है।

दरअसल, अप्रैल के  महीने में माफिया अतीक अहमद के करीबी रहे बिल्डर व हिस्ट्रीशीटर मो. मुस्लिम ने खुल्दाबाद थाने में अतीक के बेटे अली व उमर के साथ असाद कालिया, एहतेशाम करीम, अजय व मो. नसरत के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराया था।

पीड़ित मो. मुस्लिम ने पुलिस को बताया कि अतीक अहमद और अशरफ एवं उसके गुर्गे धमकी देते हुए रंगदारी मांगते थे। झलवा के देवघाट पर उसकी करीब 15 करोड़ की जमीन है। उसे अली और उमर के नाम किए जाने के लिए धमकी लगातार दी गयी है। पहले चकिया स्थित उसके घर पर असाद, अली, उमर, एहतेशाम, नसरत व अजय आए थे।

पांच करोड़ की रंगदारी मांगते हुए उसे अतीक के कार्यालय ले गए थे। वहां पर बंधक बनाकर पीटा था। मामले में पांचों पर केस दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक नीतू ने बताया कि अली और उमर का रिमांड बन चुका है, इन दोनों के बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में भी अर्जी दी गई है।

पहले भी दर्ज हुआ था मुकदमा

अली अहमद पर बीते एक सप्ताह पहले भी धमकी और रंगदारी के मामले में करेली थाने में दो मुकदमा दर्ज हुआ था। अली का रिमांड बनवाने की तैयारी चल रही है। इसके बाद दोनों मामलों में पुलिस उसका बयान दर्ज करेगी।

जेल के अंदर दर्ज होगा बयान

प्रभारी निरीक्षक, खुल्दाबाद नीतू ने बताया कि अली और उमर से पूछताछ के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई गई है, लेकिन अभी कोर्ट से अनुमति नहीं मिली पाई है। रिमांड पर लेने के बाद जेल के अंदर ही उनसे पूछताछ की जाएगी और बयान दर्ज किया जाएगा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button