उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

23 अगस्त की शाम खुले रहेंगे UP के सभी स्कूल, योगी सरकार का बड़ा फैसला

चंद्रयान-3 मिशन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसमे एक नोटिस जारी करते हुए बताया गया है कि 23 अगस्त की शाम को उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल एक घंटे के लिए खुलें रहेंगे।

Uttar Pradesh school : 23 अगस्त की शाम खुले रहेंगे up के सभी स्कूल, योगी सरकार का बड़ा फैसला

ये नोटिस महानिदेशक स्कूल शिक्षा और राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की तरफ से जारी किया गया हैं, जिसमे बताया गया है कि दिनांक 23 अगस्त, 2023 को शाम 05:27 बजे चंद्रयान-3 का चन्द्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण ISRO के आधिकारिक YouTube Channel, ISRO की आधिकारिक वेबसाइट https://www.isro.gov.in/ और DD National पर दिखाया जायेगा। जिसके लिए उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल 23 अगस्त की शाम को एक घंटे के लिए खुलें रहेंगे, नोटिस में आगे लिखा हैं कि भारत की तरफ से अंतरिक्ष अन्वेषण की खोज और चंद्रयान-3 मिशन के साथ एक उल्लेखनीय मील के पत्थर तक पहुंच गई है, जो अब चन्द्रमा पर उतरने के लिए तैयार है. यह भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

भारत के चंद्रयान-3 का चाँद में उतरना एक बहुत ही यादगार अवसर है, जो लोगो और बच्चो की ना केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा. बल्कि हमारे युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए एक जुनून भी जगाएगा। इसलिए भारत सरकार ने ये फैसला लिया हैं। योगी सरकार की इस पहल से गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा होगी क्योंकि हम सामूहिक रूप से भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की शक्ति का उत्सव एक साथ मनायेंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इन महत्वपूर्ण क्षणों के अवसर पर देश के साथ सम्मिलित होंगे और राष्ट्र को सम्बोधित भी करेंगे।

Uttar Pradesh school कितने बजे से कितने बजे तक खुले रहेंगे स्कूल

दिनांक 23 अगस्त, 2023 की शाम को 5:15 से 6:15 बजे तक स्कूलों में विशेष सभा आयोजित की जाएगी और चन्द्रमा पर चंद्रयान-3 के उतरने के सीधा प्रसारण दिखाया जायेगा जिसमे सरकार की तरफ से सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश निर्गत करने के साथ चंद्रयान-3 के प्रसारण को दिखाने के लिए आवश्यक व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया हैं। इसी क्रम में अपर सचिव, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अवगत कराया गया है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button