
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा और भारत सरकार विवाद में उलझे हैं। वहीं, दूसरे ओर कनाडा में ही बैठे कुख्यात बदमाश सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की भी हत्या कर दी गई है। बता दें कि सुक्खा कनाडा में बैठे आतंकवादियों और गैंगस्टर की NIA की लिस्ट में शामिल था। सुक्खा की हत्या में अब एक नया मोड़ भी आ गया है। एक नामी गैंग ने सुक्खा के मौत की जिम्मेदारी ली है।
इस गैंग ने ली जिम्मेदारी
कनाडा में मारे गए बंबीहा गैंग के गैंगस्टर सुक्खा दुनोके के कत्ल की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। बता दें कि इस गैंग का नाम ही पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी आया था। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग इससे पहले भी कई बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
कौन था सुक्खा दुनेके?
सुक्खा दुनेके पंजाब से 2017 में जाली पासपोर्ट के सहारे कनाडा फरार हो गया था। सुक्खा के पिता उसे डॉक्टर बनाना चाहते थे लेकिन वह 17 साल की उम्र से ही आपराधिक दुनिया में उतर गया। सुक्खा 41 आतंकवादियों और गैंगस्टरों की उस लिस्ट में भी शामिल था जिसे एनएआईए ने जारी किया था।



