खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

सेलिंग में नेहा ठाकुर ने जीता सिल्वर मेडल, एशियन गेम्स 2023 में भारत के हुए इतने पदक

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय प्लेयर्स शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आज एशियन गेम्स के तीसरे दिन सेलिंग में भारत को नेहा ठाकुर ने सिल्वर मेडल दिलाया। गोल्ड मेडल थाईलैंड की नोपासोर्न खुनबूनजान ने जीता। सिंगापुर की कीरा मैरी कार्लाइल के नाम ब्रॉन्ज मेडल जीता। नेहा पांचवें रेस में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं वरना वह पहले नंबर पर भी पहुंच सकती थीं।

नेहा ने जीता सिल्वर मेडल 

भारतीय सेलर नेहा ठाकुर ने एशियाई खेलों के तीसरे दिन लड़कियों की  Dinghy-ILCA 4 स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत के पदक का खाता खोला। नेहा का अभियान कुल 32 अंक के साथ खत्म हुआ। उनका नेट स्कोर हालांकि 27 अंक रहा जिससे वह थाईलैंड की गोल्ड मेडल विजेता नोपासोर्न खुनबूनजान के बाद दूसरे स्थान पर रहीं।

इस तरह से होता है विजेता का फैसला 

सेलिंग में खिलाड़ियों के सबसे खराब स्कोर को पूरे रेस के स्कोर से घटाकर नेट स्कोर का आकलन किया जाता है। सबसे कम नेट स्कोर वाला खिलाड़ी विजेता बनता है। लड़कियों की डिंगी Dinghy-ILCA 4 कुल 11 रेस की स्पर्धा थी। इसमें नेहा ने कुल 32 अंक हासिल किए। इस दौरान पांचवें रेस में उनका प्रदर्शन सबसे खराब रहा। इस रेस में नेहा को पांच अंक मिले थे। कुल 32 अंक में से इस पांच अंक को घटाकर उसका नेट स्कोर 27 अंक रहा।

भारत के हुए इतने पदक 

भारत ने तीसरे दिन आज पहला मेडल जीता है। अब भारत के कुल 12 मेडल हो गए हैं और वह छठे स्थान पर काबिज है। भारत ने अभी तक 2 गोल्ड, 4 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। पहले नंबर पर चीन है। उसने अभी तक 11 स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button