कारोबार

एचपीसीएल भर्ती 2026: चीफ मैनेजर समेत 116 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता से लेकर सैलरी तक सबकुछ

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, एचपीसीएल ने अनुभवी पेशेवर और फ्रेशर के विभिन्न 116 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एचपीसीएल की ओर से जारी 116 रिक्तियों में अनुभवी पेशेवर के 62 और फ्रेशर के 54 पद शामिल हैं। वहीं, फ्रेशर के 54 पदों में जूनियर एग्जीक्यूटिव – केमिकल के 37 और जूनियर एग्जीक्यूटिव – फायर एंड सेफ्टी के 17 पद हैं।

अनुभवी पेशेवरों के 62 पदों में सीनियर ऑफिसर – सेल्स (रिटेल/ल्यूब्स/डायरेक्ट सेल्स/एलपीजी) के 52; असिस्टेंट मैनेजर – प्रोजेक्ट्स और मैनेजर – प्रोजेक्ट्स के 5; चीफ मैनेजर – टेक्निकल सर्विसेज (स्पेशियलिटी केमिकल्स) और डिप्टी जनरल मैनेजर – टेक्निकल सर्विसेज (स्पेशियलिटी केमिकल्स) के 1; डिप्टी जनरल मैनेजर – सेल्स और मार्केटिंग (पेट्रोकेमिकल्स/पेट्रोकेमिकल्स डेरिवेटिव्स), जनरल मैनेजर – सेल्स और मार्केटिंग (पेट्रोकेमिकल्स/पेट्रोकेमिकल्स डेरिवेटिव्स) और चीफ जनरल मैनेजर – सेल्स और मार्केटिंग (पेट्रोकेमिकल्स/पेट्रोकेमिकल्स डेरिवेटिव्स) के 1; सीनियर मैनेजर – इकोनॉमिस्ट, चीफ मैनेजर – इकोनॉमिस्ट और डिप्टी जनरल मैनेजर – इकोनॉमिस्ट के 1; और डिप्टी जनरल मैनेजर – गैस सोर्सिंग और मार्केटिंग और जनरल मैनेजर – गैस सोर्सिंग और मार्केटिंग के 2 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के दोपहर 3 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जाम कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कम से कम 65 प्रतिशत अंकों के साथ जूनियर एग्जीक्यूटिव (केमिकल) पद के लिए केमिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का फुल-टाइम रेगुलर डिप्लोमा होना चाहिए; जूनियर एग्जीक्यूटिव (फायर एंड सेफ्टी) के लिए कोई भी साइंस ग्रेजुएट और फायर एंड सेफ्टी में डिप्लोमा के साथ में वैलिड हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस वाले आवेदन कर सकते हैं।

सीनियर ऑफिसर – सेल्स (रिटेल/ल्यूब्स/डायरेक्ट सेल्स/एलपीजी) पद के लिए मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इंस्ट्रूमेंटेशन/केमिकल/सिविल इंजीनियरिंग में 4 वर्ष का फुल-टाइम रेगुलर इंजीनियरिंग कोर्स और 2 वर्ष का फुल-टाइम रेगुलर एमबीए या पीजीडीएम (एआईयू के अनुसार एमबीए के बराबर) होना चाहिए; असिस्टेंट मैनेजर – प्रोजेक्ट्स और मैनेजर – प्रोजेक्ट्स के लिए सिविल इंजीनियरिंग में 4 वर्ष का फुल-टाइम रेगुलर इंजीनियरिंग कोर्स होना चाहिए।

चीफ मैनेजर – टेक्निकल सर्विसेज (स्पेशियलिटी केमिकल्स) और डिप्टी जनरल मैनेजर – टेक्निकल सर्विसेज (स्पेशियलिटी केमिकल्स) के लिए केमिकल इंजीनियरिंग में 4 वर्ष का फुल-टाइम रेगुलर इंजीनियरिंग कोर्स होना चाहिए। वहीं, 2 वर्ष का फुल-टाइम रेगुलर एमबीए कोर्स वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

सीनियर मैनेजर – इकोनॉमिस्ट, चीफ मैनेजर – इकोनॉमिस्ट और डिप्टी जनरल मैनेजर – इकोनॉमिस्ट पदों के लिए इकोनॉमिक्स/एप्लाइड इकोनॉमिक्स/एनर्जी प्लानिंग या इसके समकक्ष विषय में 2 वर्ष की फुल-टाइम रेगुलर पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री के साथ ही इकोनॉमिक्स रिसर्च/इकोनोमेट्रिक्स में स्पेशलाइज़ेशन और एनर्जी मार्केट की स्थितियों की जानकारी होनी चाहिए।

डिप्टी जनरल मैनेजर – गैस सोर्सिंग और मार्केटिंग और जनरल मैनेजर – गैस सोर्सिंग और मार्केटिंग के लिए किसी भी विषय में 4 वर्ष का फुल-टाइम रेगुलर इंजीनियरिंग कोर्स और 2 वर्ष का फुल-टाइम रेगुलर एमबीए कोर्स होना चाहिए।

डिप्टी जनरल मैनेजर – सेल्स और मार्केटिंग (पेट्रोकेमिकल्स/पेट्रोकेमिकल्स डेरिवेटिव्स), जनरल मैनेजर – सेल्स और मार्केटिंग (पेट्रोकेमिकल्स/पेट्रोकेमिकल्स डेरिवेटिव्स) और चीफ जनरल मैनेजर – सेल्स और मार्केटिंग (पेट्रोकेमिकल्स/पेट्रोकेमिकल्स डेरिवेटिव्स) पदों के लिए कैंडिडेट्ल के पास केमिकल इंजीनियरिंग में 4 वर्ष का फुल-टाइम रेगुलर इंजीनियरिंग कोर्स होना चाहिए। वहीं, 2 वर्ष का फुल-टाइम रेगुलर एमबीए कोर्स वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा सभी पदों के लिए कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित 2 से 24 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 25 से 54 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग, कंप्यूटर-आधारित परीक्षा/लिखित परीक्षा, ग्रुप टास्क, साइकोमेट्रिक असेसमेंट, स्किल टेस्ट, पर्सनल/टेक्निकल इंटरव्यू, शारीरिक फिटनेस दक्षता परीक्षण (पीएफईटी), नौकरी से पहले मेडिकल जांच, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी फ्रेशर पोस्ट के लिए 30,000 से 1,20,000 रुपए और अनुभवी पेशेवर पदों के लिए 60,000 से 2,80,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,180 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button