मनोरंजन

भोजपुरी गीत ‘जनी बरसो रे मेघा’ ने रचा नया रिकॉर्ड, यूट्यूब पर 1 लाख से ज्यादा व्यूज

लखनऊ। भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच इन दिनों एक खूबसूरत गीत ‘जनी बरसो रे मेघा’ खूब पसंद किया जा रहा है। Sugna Music Bhojpuri के बैनर तले रिलीज हुए इस गीत ने यूट्यूब पर 1 लाख से अधिक व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। गीत को मिल रहे इस शानदार रिस्पॉन्स से पूरी टीम में खुशी का माहौल है।

बारिश की रोमांटिक फुहार, भोजपुरी लोक रंग और शानदार प्रस्तुति से सजे ‘जनी बरसो रे मेघा’ में अभिनेत्री सपना चौहान का आकर्षक अंदाज दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। वहीं अपनी दमदार और सुरीली आवाज से मशहूर गायिका कल्पना पटोवारी ने गीत को खास बना दिया है। गीत के वीडियो में बारिश के खूबसूरत दृश्यों के साथ नृत्य और पारंपरिक अंदाज का बेहतरीन तालमेल देखने को मिलता है।

गीत के गीतकार जाहिद अख्तर हैं, जबकि शिशिर पांडेय ने संगीत दिया है। इस प्रोजेक्ट के डिजाइन एवं निर्माता महमूद आलम हैं। वहीं डांस मास्टर एम.के. गुप्ता ‘जॉय’, डीओपी देवेंद्र तिवारी, एडिटर फिरदौस, प्रोडक्शन रिजवान खान, पारिकल्पना राज द्विवेदी और पीआरओ अरविंद मौर्य सहित पूरी टीम ने इस गीत को आकर्षक बनाने में अपना योगदान दिया है।

1 लाख व्यूज पार होने पर टीम में खुशी

गीत के 1 लाख से ज्यादा व्यूज पार करने के बाद निर्माता और पूरी टीम ने दर्शकों का आभार जताया है। टीम का कहना है कि भोजपुरी दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद ही कलाकारों और पूरी म्यूजिक टीम की सबसे बड़ी ताकत है। जिस तरह से रिलीज के बाद लगातार गीत को दर्शकों का प्यार मिल रहा है, उससे आने वाले दिनों में इसके और बड़े आंकड़े पार करने की उम्मीद है।

‘जनी बरसो रे मेघा’ की सफलता यह भी दिखाती है कि भोजपुरी संगीत में लोकभावना, मधुर संगीत और बेहतरीन विजुअल प्रस्तुति को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। सपना चौहान की खूबसूरत अदाकारी और कल्पना पटोवारी की आवाज ने इस गीत को खास बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Sugna Music Bhojpuri के इस गीत को मिल रही लोकप्रियता से जुड़े कलाकारों और तकनीकी टीम के बीच उत्साह है। 1 लाख व्यूज का आंकड़ा पार करना ‘जनी बरसा रे मेघा’ की टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। टीम को उम्मीद है कि दर्शकों का यह प्यार आगे भी इसी तरह बरकरार रहेगा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button