उत्तर प्रदेशखेती-किसानीबड़ी खबरभ्रष्टाचारराजनीतिरामपुर

बिजली समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दिया तीन सूत्रीय ज्ञापन

संवाददाता ख्वाजा एक्सप्रेस 

 

रामपुर। भारतीय किसान यूनियन अबंवता के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने दो दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ विद्युत विभाग के अधीक्षक अभियंता के कार्यालय पर पहुंचकर जिलेभर मे चल रही किसान मजदूर की बिजली की समस्याओं को लेकर शासनादेश के मानक अनुसार बिजली दिए जाने‌ मांग की। साथ ही बिजली बिना ट्रिपिंग तथा खराब पडे ट्रांसफॉर्मों को तत्काल बदलवाये जाने की बात कही। ग्रामीण क्षेत्रों मे आ रही लोवोल्टेज की समस्याओ का समाधान‌ की भी मांग की । मांगों के तत्काल समाधान कराए जाने के संबंध में अधीक्षक अभियंता को उन्होने तीन सूत्रीय ज्ञापन सौपा। इस दौरान प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि जनपद रामपुर के सभी बिजली घरों को यह सुनिश्चित किया जाए की सरकार के शासनादेश के आदेशों का उल्लंघन न किया जाये। पड रही भीषण गर्मी के कारण फसले सूख रही है। किसानों को निरंतर बिजली दी जाये। जिले में कुछ ग्रामीण क्षेत्रों मे विभागीय अधिकारी अपनी मनमानी करते हुए खराब पडे ट्रांसफार्मर को 72-72 घंटे में बदल रहे हैं। इस तानाशाही पर अंकुश लगाया जाए अगर ऐसा नहीं होता है तो भारतीय किसान यूनियन अंबावता एक बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।संगठन किसी भी किसान, मजदूर तथा व्यापारी के सम्मान से समझौता नहीं करेगा। बिजली घरों पर कार्य कर रहे संविदाकर्मी के द्वारा किसानों का ज्यादातर शोषण किया जा रहा हैं यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन के दौरान हड़ताल सिंह यादव, शकील अहमद, महबूब अली, अशरफ अली, मोहम्मद उमर , गुलरेज खान, मोबिन खान, शोएब खान, बिलाल, अशरफ अली, अबरार अली, गुड्डू आदि लोग मौजूद रहे।।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button