Share Market Today: 17 महीनों के शिखर पर IT शेयरों की तेजी, 354 अंक उछला सेंसेक्स, बढ़त के साथ खुला निफ्टी

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को कारोबार की शुरुआत उत्साह के साथ हुई। आईटी कंपनियों के शेयरों में जोरदार खरीदारी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने बाजार को सहारा दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 354 अंक उछल गया, जबकि निफ्टी में भी करीब 96 अंकों की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, एशियाई बाजारों में भारी गिरावट ने वैश्विक बाजारों की चिंताएं भी उजागर कीं।
सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी, निवेशकों के चेहरे खिले
सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। सेंसेक्स की कंपनियों में आईटी शेयरों का प्रदर्शन खासा दमदार रहा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), टेक महिंद्रा और इन्फोसिस के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। इनके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल के शेयर भी बढ़त के साथ कारोबार करते रहे।
IT शेयरों ने संभाली बाजार की कमान
आईटी कंपनियों के शेयर में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निवेशकों की धारणा को समर्थन मिला। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 354 अंक चढ़कर 73,157.43 अंक पर जबकि एनएसई का 50 शेयर वाला निफ्टी 96.15 अंक की बढ़त के साथ 22,726.05 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। वहीं, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अदाणी पोर्ट्स, ट्रेंट और पावर ग्रिड के शेयर गिरावट में रहे।
एशियाई बाजारों में हाहाकार, कोरियाई बाजार करीब 8% टूटा
भारतीय बाजार में तेजी के बीच एशियाई शेयर बाजारों से कमजोर संकेत मिले। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी करीब 8 प्रतिशत लुढ़क गया, जबकि जापान का निक्की 225 सूचकांक 5.07 प्रतिशत की गिरावट में रहा। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी करीब आठ प्रतिशत टूटा जबकि जापान का निक्की 225 सूचकांक 5.07 प्रतिशत की गिरावट में रहा। चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग भी गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से राहत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 1.60 प्रतिशत गिरकर 104.40 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी भारतीय अर्थव्यवस्था और बाजार के लिए राहत भरी खबर है, क्योंकि महंगा तेल देश के आयात बिल और महंगाई पर दबाव बढ़ा सकता है।
विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी
अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 1.60 प्रतिशत घटकर 104.4 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,857.44 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स बुधवार को 251.89 अंक और निफ्टी 99.25 अंक टूटकर बंद हुआ था।



