लखनऊ में कल स्कूल-कॉलेज बंद: विधान परिषद चुनाव के मतदान के चलते नर्सरी से 12वीं तक अवकाश घोषित

उत्तर प्रदेश के विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को मतदान होना है। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।
जिलाधिकारी महोदय, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद लखनऊ के अंतर्गत आने वाले कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में 23 अक्टूबर 2026 को विशेष अवकाश घोषित किया गया है।

किन विद्यालयों पर लागू होगा आदेश?
यह आदेश जिले के सभी परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों पर सख्ती से लागू होगा। इसमें सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) और अन्य सभी बोर्डों के अंतर्गत संचालित होने वाले विद्यालय भी शामिल हैं।
कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक, लखनऊ द्वारा जारी संयुक्त आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस निर्देश का सभी प्रधानाध्यापकों, प्रबंधकों और संबंधित अधिकारियों द्वारा कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।



