खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

वैभव सूर्यवंशी ने ठोका सबसे तेज दोहरा शतक, ध्वस्त हुआ क्रिकेट का सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 194 रन सिर्फ बाउंड्री से जड़े

वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से निकली एक ऐसी पारी, जिसने क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक को ही बदलकर रख दिया। महज 15 साल की उम्र में इस युवा बल्लेबाज ने वो कर दिखाया, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। UAE के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज डबल सेंचुरी का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी के सामने UAE के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए।

भारत A को इस मुकाबले में UAE ने 250 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन वैभव ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को एकतरफा बना दिया। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और मैदान के चारों तरफ चौकों-छक्कों की बरसात कर दी। उनकी बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब उन्होंने अपना शतक पूरा किया, उस समय भारतीय टीम का स्कोर महज 6.3 ओवर में दो विकेट पर 122 रन था। यानी वैभव के अलावा बाकी बल्लेबाजों ने मिलकर सिर्फ 11 गेंदों में 19 रन बनाए थे।

वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंदों में ठोका दोहरा शतक

युवा सलामी बल्लेबाज ने UAE के गेंदबाजों के खिलाफ ऐसी तबाही मचाई कि लिस्ट-ए क्रिकेट के कई वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के 11वें मैच में इंडिया A की ओर से खेलते हुए वैभव ने नाबाद 204 रन की पारी खेली और एक ही मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

दोहा में खेले गए इस मुकाबले में UAE ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 249 रन बनाए थे। भारत A को जीत के लिए 250 रनों की जरूरत थी, लेकिन वैभव ने लक्ष्य का पीछा करने के अंदाज को ही बदल दिया। उन्होंने पहली गेंद से आक्रामक बल्लेबाजी शुरू की और UAE के गेंदबाजों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। वैभव ने महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके बाद 28 गेंदों में शतक जड़कर वह लिस्ट-A क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। लेकिन उनका इरादा यहीं रुकने का नहीं था। उन्होंने 40 गेंदों में 150 रन पूरे किए और फिर सिर्फ 52 गेंदों में दोहरा शतक ठोक दिया। उनकी 204 रनों की नाबाद पारी में 28 छक्के शामिल रहे।

जेक फ्रेजर-मैकगर्क का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

वैभव ने सबसे पहले लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम थी, जिन्होंने 2023 में साउथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से तस्मानिया के खिलाफ 29 गेंदों में शतक लगाया था। वैभव ने 28 गेंदों में शतक पूरा करके उनसे यह रिकॉर्ड छीन लिया।

इसके बाद उन्होंने सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले न्यूजीलैंड के चाड बोवेस ने 2024 में कैंटरबरी की ओर से ओटागो के खिलाफ 103 गेंदों में डबल सेंचुरी बनाई थी। वहीं, तमिलनाडु के एन जगदीशन और इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने 114-114 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था। वैभव ने इन सभी को काफी पीछे छोड़ दिया। खास बात यह रही कि उन्होंने एक ही पारी में सबसे तेज शतक, 150 रन और दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का भी बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव की इस पारी की सबसे हैरान करने वाली बात उनके छक्कों की संख्या रही। उन्होंने 27 बार गेंद को सीधे बाउंड्री के पार पहुंचाया। इसके साथ ही वह लिस्ट-A क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के डार्सी शॉर्ट के नाम था, जिन्होंने 2018 में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की ओर से क्वींसलैंड के खिलाफ 23 छक्के लगाए थे। इतना ही नहीं, वैभव ने सभी तरह के प्रोफेशनल क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इससे पहले हैदराबाद के तनमय अग्रवाल ने 2024 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में 26 छक्के लगाए थे। वैभव ने 28 छक्कों के साथ उन्हें भी पीछे छोड़ दिया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button