ग्राम चौफेरवा में घर में घुसकर 3 लोगों की हत्या

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौफेरवा में घर में घुसकर 3 लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार शहर के उत्तरी क्षेत्र में स्थित ग्राम चौफेरवा में शाम को एक घर में घुसकर लगभग 55 वर्षीय सुशीला श्रीवास्तव व इनके 28 वर्षीय पुत्र अमर श्रीवास्तव एवं देवर 55 वर्षीय सुनील श्रीवास्तव की हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की सांस चलने पर उसे जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां चिकित्सक ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हमलावरों को पकड़ने के लिए बारीकी से छानबीन शुरू कर दी है। घटना से ग्राम चौफरवा में सनसनी फैल गई। बताते हैं कि सुशीला श्रीवास्तव के पति बिटिया के घर शहर गए थे।



