
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में जलपुरा गांव (ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र) में नवविवाहिता दीपिका नागर की संदिग्ध मौत का मामला गहराता जा रहा है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आए खुलासों ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।
रिपोर्ट में दर्ज मुख्य चोटें इस प्रकार हैं:
आंतरिक चोटें:
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि शरीर पर मिली ये गंभीर बाहरी और आंतरिक चोटें भारी आघात (heavy trauma) की ओर इशारा करती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मस्तिष्क में हेमेटोमा और तिल्ली का फटना हिंसक हमले का परिणाम हो सकता है। विसरा (अंगों के नमूने) को सुरक्षित रखकर विषैले पदार्थों की जांच के लिए भेज दिया गया है।
दीपिका की मां सरोज नागर ने बताया कि परसों रात करीब 1 बजे ससुराल पक्ष से सूचना मिली कि उनकी बेटी छत से गिर गई है। उन्होंने यह नहीं बताया कि बेटी कैसे गिरी या असल घटना क्या थी। जब पूछा गया तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। सरोज नागर ने आरोप लगाया कि पिछले आठ महीनों से उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।



