उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

BJP Mission 2027: मिशन-2027 के लिए भाजपा का मेगा प्लान तैयार, अगले तीन महीने संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठन को चुनावी मोड में लाने की कवायद तेज कर दी है। मथुरा के परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो-विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार को पार्टी की दो दिवसीय योजना बैठक में अगले तीन महीनों की कार्ययोजना, संगठनात्मक गतिविधियों, सहयोगी दलों के साथ समन्वय और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

बैठक के दूसरे दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने आगामी चुनाव को देखते हुए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने, केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को और सक्रिय एवं मजबूत करने का आह्वान किया। नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने विकास को घर-घर पहुंचाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के दम पर 2027 में भाजपा की लगातार तीसरी ऐतिहासिक जीत का दावा किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि बैठक के दूसरे दिन की शुरुआत ‘राधे-राधे, कमल खिला दे’ के भाव के साथ हुई। उन्होंने समाजवादी पार्टी, बसपा, कांग्रेस, आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2027 में भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चिह्नित महिला, गरीब, युवा और किसान चार प्रमुख वर्गों के सशक्तीकरण और कल्याण के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने अनेक योजनाएं संचालित की हैं। भाजपा इन्हीं उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यों के आधार पर जनता के बीच जाएगी।

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, हरिश द्विवेदी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

नितिन नबीन का यूपी में पांचवां प्रवास

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का उत्तर प्रदेश में यह पांचवां प्रवास रहा। इससे पहले वह पश्चिम, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। मथुरा पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और उपमुख्यमंत्रियों ने उनका स्वागत किया। बैठक से पहले उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button