बरेली में दबंगों का कहर, आधी रात को गरीब दुकानदार का तोडा खोखा ,हजारो का नुकसान

संवाददाता ख्वाजा एक्सप्रेस

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र में दबंगों द्वारा एक गरीब दुकानदार के खोखे में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है, जबकि पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित बरेली कॉलेज के पीछे गेट के पास एक छोटा खोखा (दुकान) लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता हैं। पीड़ित का आरोप है कि कालीवाड़ी क्षेत्र के दबंग पिछले कुछ दिनों से उसे धमकी देते हुए दुकान हटाने का दबाव बना रहे है।
बताया गया है कि करीब तीन दिन पूर्व आरोपियों ने पीड़ित को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी तथा अभद्रता करते हुए गाली गलौच भी की थी।

पीड़ित के अनुसार,आज की देर रात करीब 1:30 बजे उपरोक्त सभी आरोपी एकजुट होकर उसके खोखे पर पहुंचे और उन्होंने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और खोखे में रखा सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे पीड़ित को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
घटना के बाद पीड़ित ने थाना बारादरी में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि उसे अब अपनी जान का भी खतरा महसूस हो रहा है और उसे पुलिस सुरक्षा की आवश्यकता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस तरह की घटना से इलाके में भय का माहौल है और लोग कानून-व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



