उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूपी में ठंड के साथ कोहरे का कहर, 15 फ्लाइटें निरस्त, कई घंटों लेट, मुजफ्फरनगर व मेरठ रहे सबसे ठंडा

लखनऊः उत्तर प्रदेश में शीत लहर चल रही है. पिछले 24 घंटे में घने कोहरे का कहर जारी है. यूपी के कई जिलों में विद्यालयों को 20 जनवरी तक बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं. फिलहाल प्रदेशवासियों को सर्दी से राहत मिलने की संभावना नहीं है.वहीं, बीते 24 घंटों में मुजफ्फरनगर व मेरठ यूपी में सबसे ठंडे जिले रहे.

पिछली 24 घंटे में कई जिलों में पारा लुढ़का

पिछले 24 घंटे में हरदोई जिले के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस कम है. वही कानपुर देहात में भी 3 डिग्री सेल्सियस कम होकर पर 12 डिग्री सेल्सियस पर रुका. वही कानपुर नगर में चार डिग्री सेल्सियस तापमान कम होकर अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, लखीमपुर खीरी में एक डिग्री सेल्सियस कम 14 डिग्री सेल्सियस, सोनभद्र में 3 डिग्री सेल्सियस कम होकर 18.8 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में चार डिग्री सेल्सियस कम होकर 16.6, बिजनौर में 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होकर 11.5, मुरादाबाद में 3.5 डिग्री सेल्सियस कम होकर 12 डिग्री, मुजफ्फरनगर में 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होकर 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

शीतलहर की चपेट में ये जिले

सोनभद्र, फर्रुखाबाद, मुरादाबाद तथा मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार को सुबह व शाम के समय ठंडी हवाएं चलती रही वहीं तापमान में भी भारी गिरावट होने से शीत लहर का प्रकोप जारी रहा.

इन जिलों में कोल्ड डे

हरदोई, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, सोनभद्र, प्रयागराज, सुल्तानपुर, रायबरेली, फर्रुखाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, जिलों में दिन का तापमान काफी कम रिकॉर्ड किया गया जिससे इन जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही.

इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, बिजनौर, बदायूं एवं आसपास इलाकों में घना कुहरा होने की संभावना है।

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं आसपास इलाकों में कुहरा होने की संभावना है.

प्रमुख शहरों के तापमान

लखनऊः राजधानी लखनऊ में सोमवार को भी सुबह-शाम के समय घना कोहरा छाया रहा. सुबह के समय विजिबिलिटी शून्य रही जिसके कारण यातायात के साधन काफी विलंबित रहे कई विमान को निरस्त भी करना पड़ा. दिन में भी बहुत हल्की धूप निकली. सोमवार को राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है वहीं न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी लखनऊ में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा दिन में आसमान साफ रहेंगे हल्की धूप खिलेगी अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगरः कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 6.6डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की समान से 1 डिग्री सेल्सियस कम है वही अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम है.

गोरखपुरः गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 1 डिग्री सेलि्सयस अधिक है वही अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है.

वाराणसीः वाराणसी में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है वही अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम है.

प्रयागराजः प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य है वही अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम है.

मेरठः मेरठ में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है वही अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है.

आगराः आगरा में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है वही अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि आगामी 48 घंटे के बाद अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि तथा न्यूनतम तापमान में 24 घंटे बाद 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी. 48 घंटे में पछुआ हवा से पूरवा हवा चलने पर प्रदेशवासियों को भीषण ठंडक से हल्की राहत मिलने शुरू हो जाएगी. उत्तर प्रदेश में 48 घंटे तक घने कोहरे, कोल्ड डे व शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा.

15 उड़ने निरस्त, दर्जनों विमान घंटों लेट

मौसम खराब होने का असर सोमवार को भी विमान सेवाओं पर रहा. इसकी वजह से राजधानी लखनऊ में विमान सेवाओं का संचालन बुरी तरह गड़बड़ा गया. लखनऊ आने जाने वाली 15 उड़ानें निरस्त कर दी गईं, वहीं ज्यादातर विमान 2 से 7 घंटे तक विलंब रहे. इससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

कम विजिबिलिटी (दृश्यता) के कारण रविवार रात 1:35 बजे मुंबई से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान निरस्त कर दी गई. दिल्ली से सोमवार सुबह 8:20 पर लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की उड़ान, हैदराबाद से सुबह 8:45 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ान, दिल्ली से दोपहर 2 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ान, इलाहाबाद से शाम 5:15 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ान, अहमदाबाद से शाम 5:50 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ान, दिल्ली से शाम 8:40 पर आने वाली एयर इंडिया की उड़ान के अलावा लखनऊ से रविवार रात 2:05 पर दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान, लखनऊ से सोमवार सुबह 9 बजे दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान, सुबह 10:25 बजे इलाहाबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान, दोपहर 1:25 बजे अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान, दोपहर 2:35 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान, शाम 4:30 बजे मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान, शाम 6:20 बजे वाराणसी जाने वाली इंडिगो की उड़ान और लखनऊ से ही शाम 8:10 बजे मुंबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान रद कर गई.

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button