
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर शनिवार को आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके पर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर नीली स्याही फेंक दी। घटना उस समय हुई जब वह प्रदर्शनकारियों को संबोधित कर रहे थे। घटना का वीडियो उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया मंच एक्स (X) पर साझा किया।
‘नीला रंग तो मेरा है, जय भीम’
घटना के बाद अभिजीत दिपके ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “नीला रंग तो मेरा है। जय भीम।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन चल रहा था। इसी दौरान भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया।
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद अभिजीत दिपके ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रदर्शन स्थल पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।




