उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में उमड़ा पत्रकारों का सैलाब

राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा दिलाई गयी शपथ

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता 

 बरेली। ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह बरेली के आई एम ए हाल में संपन्न हुआ यहां पर प्रदेश के कोऑर्डिनेटर अनुराग एम सारथी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ तथा कार्यक्रम का संचालन भी कोऑर्डिनेटर अनुराग एम सारथी के द्वारा किया गया । कार्यक्रम आई एम ए हाल में एप्जा जिला अध्यक्ष अरविंदर सिंह मिक्की, जिला कमेटी पदाधिकारी एवं तहसील एवं ब्लॉकों के संवाददाता भारी संख्या में उपस्थित रहे। इनको संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा ने जोश भरते हुए कहा पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है परंतु सरकार के द्वारा इसको अछूता छोड दिया गया है अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा इस चौथे स्तंभ को कोई भी आर्थिक मदद , सुरक्षा , शिक्षा आदि सहित सभी प्रकार की सुविधाऐं नहीं दी जाती है इसके लिए उन्होंने मीडिया निर्वाचन क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए बीड़ा उठाया है जिसे वह हर संभव संपन्न करके ही दम लेंगे इस कार्य के लिए उन्हें पत्रकारों के एकत्रित होने के सहयोग की आवश्यकता है प्रत्येक जिले से मीडिया का एक प्रतिनिधि विधानसभा से लेकर लोकसभा राज्यसभा तक जाना चाहिए ताकि वह पत्रकारों का दुख दर्द वहां तक पहुंचा सके इसी क्रम में प्रदेश के कोऑर्डिनेटर अनुराग एम सारथी ने अपने संबोधन में पत्रकारों के साथ होने वाले उत्पीड़न पर हर संभव मदद करने का भरोसा दिया और कहा सरकार द्वारा शिक्षक चुनाव होता है स्नातक का चुनाव होता है तो मीडिया निर्वाचन निर्धारित क्यों नहीं किया जा सकता इसके लिए हम सबको मिलकर लड़ना होगा और इसको पूर्ण करने में साथियों का सहयोग चाहिए जिसके लिए साथियों ने हुंकार भर के समर्थन किया।

साथ ही सरकार बेरोजगारो को सरकार बेरोजगारी भत्ता,किसानों को किसान सम्मान निधि देती हैं। तो फिर पत्रकारो के लिए भी पत्रकार सम्मान निधि की मांग की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मंचासीन अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया सबसे पहले पत्रकारों की टीमों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का सर्किट हाउस पहुंचकर जोरदार स्वागत किया महानगर में एक विशाल कार्यक्रम हुआ जिसे देखकर प्रशासन भी भौचक रह गया इस कार्यक्रम में तहसील नवाबगंज, फरीदपुर, आंवला, मीरगंज, बहेड़ी, बरेली सदर समेत सभी तहसीलों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

चार घंटे चले इस कार्यक्रम में पत्रकारों के हितों पर विधिवत चर्चा हुई और जिसे सरकार तक पहुंचाने के लिए 30 जून 2025 को लखनऊ में होने वाले महासम्मेलन के लिए भी भारी संख्या में पहुंचने की अपील की गयी।

ताकि शासन को पत्रकारों का भी एक जुट होना दिखाई दे तभी हमको सफलता मिलेगी इसके लिए भारी से भारी संख्या में एकत्रित होकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया यहां पर उपस्थित राजकुमार श्रीवास्तव, मुकेश पांडे, राजकुमार कश्यप, राजेश, खेमपाल गंगवार, दुष्यंत कुमार, विशाल पांडे, नवाबगंज तहसील अध्यक्ष सर्वेश्वर दयाल एवं अखिलेश उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्व देव राठौर, प्रभारी सुमित कश्यप, कोषाध्यक्ष अफजाल अहमद अंसारी, उपाध्यक्ष हीरालाल , नजमुल हसन अंसारी, रमेश शर्मा, कुलदीप सक्सेना, बब्लू कश्यप, रियाज गुड्डू, सुरज गंगवार, हरिओम गंगवार, शाहिद अल्वी, आंवला तहसील अध्यक्ष राजकमल चौहान,जिला महामंत्री अरविंद पेंटर, सुनील शर्मा, प्रदीप सक्सेना, धर्मेंद्र कुमार, आलोक शर्मा, सोनू यादव‌, आर पी सिंह, रोहित कुमार, बब्लू सागर,सद्दाम खान,युसुफ खान आदि सहित भारी संख्या मे उपस्थित रहे।।

संबंधित समाचार

Back to top button