देशबड़ी खबर

दिल्ली के कांस्टिट्यूशन क्लब में इंडिया गठबंधन की बैठक कल, 23 पार्टियां शामिल होंगी-राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की बैठक में कुछ पार्टियां शामिल नहीं हो रही हैं। उनके अपने कारण हैं, लेकिन सरकार की वर्तमान नीतियों के खिलाफ सभी ने कड़ा विरोध व्यक्त किया है।

दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को इंडिया गठबंधन की बैठक है। डीएमके ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मुताबिक, 23 राजनीतिक दलों ने बैठक में शामिल होने की पुष्टि की है। राहुल गांधी ने कहा कि कुछ पार्टियां शामिल नहीं हो पाएंगी। उनके अपने कारण हैं। लेकिन सरकार की नीतियों के खिलाफ सबने कड़ा विरोध व्यक्त किया है।

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल-एक्स पर एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि, सरकार लाखों भारतीयों से उनका वोट का अधिकार छीन रही हैं। संविधान पर हमला कर रही हैं। जांच एजेंसियों के जरिए विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है। करोड़ों भारतीयों की रोजी-रोटी को गंभीर नुकसान पहुंचा रही है। लगातार महंगाई के जरिए घरेलू बजट को बिगाड़ रही हैं। लाखों युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात कर रही हैं। निवेश के माहौल को कमजोर कर रही हैं और अपनी विदेश नीति के जरिए राष्ट्रीय हितों से समझौता कर रही है। इंडिया गठबंधन पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है।

डीएमके का इनकार 

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस और डीएमके के रास्ते अलग हो चुके हैं। कांग्रेस, टीवीके को समर्थन देकर सरकार का हिस्सा बन गई। इससे नाराज डीएमके ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन से भी दूरी बना ली है। डीएमके ने सोमवार को होने वाली बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button