उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

पंकज चौधरी का विपक्षी एकता पर तंज, कहा- आने वाले दिनों में बिखर जाएगा ‘इंडी’ गठबंधन

इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) की सोमवार को दिल्ली में होने वाली बैठक से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रविवार को कहा कि आने वाले दिनों में यह गठबंधन 'बिखर' जाएगा।

लखनऊ। इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) की सोमवार को दिल्ली में होने वाली बैठक से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रविवार को कहा कि आने वाले दिनों में यह गठबंधन ‘बिखर’ जाएगा।

पंकज चौधरी ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा, ” ‘इंडिया’ गठबंधन क्या बैठक करेगा… द्रमुक ने जो बयान दिया है, उससे पता चलता है कि कांग्रेस ने 40 साल पुराने गठबंधन के साथ किस तरह धोखा किया है। आप देखेंगे कि ‘इंडी’ गठबंधन धीरे-धीरे बिखर जाएगा।”

‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक का DMK ने किया है बहिष्कार

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने सोमवार आठ जून को दिल्ली में होने वाली ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक के बहिष्कार का ऐलान किया है। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस ने तमिलनाडु में हाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद उसके साथ गठबंधन तोड़ते हुए सरकार बनाने के लिये ‘तमिलगा वेत्री कषगम’ (टीवीके) को समर्थन देने की घोषणा करके उसे धोखा दिया और द्रमुक कार्यकर्ता इससे बहुत आहत हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button