उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ के रास्ते जाने वाली इन एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट बदले, यात्रा से पहले देखें लिस्ट

भारतीय रेलवे समय-समय पर अपनी कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जारी करता रहता है जिससे यात्रियों को उनकी ट्रेनों के स्टेटस के बारे में पता चलता रहे और वो परेशानी से बच सकें। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-जफराबाद सेक्शन के तुलसीनगर-मालीपुर-जाफरगंज सेक्शन पर ट्रैक को डबल करने का काम जारी है। ऐसे में नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते 11 जनवरी से 20 जनवरी 2024 तक इस रूट की कई ट्रेनों के रूट को डायवर्ट किया गया है।

उत्तर रेलवे ने ट्वीट कर लिखा है, ”लखनऊ मंडल में ट्रैक दोहरीकरण एवं नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के लिए दिनांक 11-01-2024 से 20-01-2024 तक विभिन्न रेलगाड़ियां मार्ग परिवर्तित एवं पुनर्निर्धारित होकर चलेगी।”

उत्तर रेलवे ने इन ट्रेनों का रूट किया डायवर्ट-

जिन प्रमुख ट्रेनों का नॉन-इंटरलॉकिंग के काम के कारण रूट डायवर्ट करने का फैसला किया गया है उसमें 13009 हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस, 13010 योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस, 13307 धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 13308 फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 13151 कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस, 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस, 18103 टाटा नगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, 18104 अमृतसर टाटा नगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, 15636 गुवाहाटी-ओखा द्वारका एक्सप्रेस, 15668 कामाख्या-गांधीधाम बीजी एक्सप्रेस, 15623 भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस, 22103 लोकमान्य तिलक (ट)-अयोध्या कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस।

इनके अलावा 15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस, 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस, 9466 साबरमती एक्सप्रेस विशेष, 12226 कैफियत एक्सप्रेस, 13238 कोटा-पटना जं. एक्सप्रेस, 13483 मालदा टाउन-दिल्ली जं. फरक्का एक्सप्रेस, 13484 दिल्ली जं. मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस, 14017 सद्भावना एक्सप्रेस, 14018 सद्भावना एक्सप्रेस, 15025 मऊ-आनंद विहार (ट) एक्सप्रेस, 13509 आसनसोल जं.-गोंडा जं. एक्सप्रेस, 13510 गोंडा जं.- आसनसोल जं. एक्सप्रेस, 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस, 14650 अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस का भी रूट डायवर्ट किया गया है। इन सभी ट्रेनों की लिस्ट आप देख सकते हैं।

हर दिन करोड़ो लोग ट्रेन से करते हैं यात्रा

बता दें कि भारतीय रेलवे आम लोगों के जीवन का एक जरूरी हिस्सा है। ट्रेनों के जरिए हर दिन करोड़ों लोग एक जगह से दूसरे जगह यात्रा करते हैं ऐसे में ट्रेन रद्द या डायवर्ट होती है तो ऐसी स्थिति में पैसेंजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पैसेंजर्स को परेशानी से बचाने के लिए रेलवे पहले ही रद्द, डायवर्ट या रिशेड्यूल ट्रेनों की लिस्ट जारी कर देता है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button