उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

अनुशासन अनियमिताओं को लेकर छह पुलिसकर्मी का किया तबादला, एसएसपी ने जारी किए सख्त निर्देश

संवाददाता ख्वाजा एक्सप्रेस 

 

 

बरेली। अनुशासन एवं गैर जिम्मेदारी सहित अन्य गंभीर आरोपों की शिकायतों में घिरे एसओजी और साइबर सेल के छह पुलिसकर्मियों पर आखिरकार कार्रवाई की तलवार चल ही गई । प्रारंभिक जांच में भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर एसएसपी अनुराग आर्य के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न थानों में स्थानांतरित कर दिया गया।  

एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही संबंधित थानों के इंस्पेक्टरों को इन पुलिसकर्मियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी के आदेशानुसार पुलिस कर्मी साइबर थाने में तैनात दरोगा अंकित सिंह को थाना शाही, साइबर सेल के दीवान सतेंद्र कुमार को सिरौली और एसओजी प्रथम से संबद्ध सिपाही को बिशारतगंज भेजा गया है। वहीं साइबर थाने के सिपाही मनीष कुमार का तबादला शीशगढ़, एसओजी द्वितीय के मधुर को क्योलड़िया तथा अंकुर भाटी को शेरगढ़ थाने में भेजा गया है। साथ ही प्रभारी निरीक्षकों को सख्त हिदायतें देते हुए उक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती पर पांच बिंदुओं पर विशेष निर्देश जारी करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने की बात कही है।उक्त पुलिसकर्मियों की किसी भी मामले में संलिप्तता पाए जाने पर तत्काल गोपनीय सूचना दी जाए। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और इसे अनुशासन मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल माना जा रहा है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button