देशबड़ी खबर

बंगाल में BJP के पहले CM बने शुभेंदु अधिकारी, PM मोदी की मौजूदगी में 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शनिवार को शपथ ली। इस पद पर पहुंचने वाले वह बीजेपी के पहले नेता हैं। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई। कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आर. एन. रवि ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

शुभेंदु के साथ 5 मंत्रियों ने ली शपथ

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ बीजेपी के 5 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडु और निशीथ प्रमाणिक शामिल हैं। बीजेपी ने मंत्रियों के चुनाव में सामाजिक समीकरणों का बखूबी ध्यान रखा और शुभेंदु की कैबिनेट में अलग-अलग समुदायों को प्रतिनिधित्व दिया है। बता दें कि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 207 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि 15 वर्षों से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस को 80 सीटों पर संतोष करना पड़ा था।

शपथ समारोह में शामिल हुए कई दिग्गज

शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर भव्य आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री, NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

मेहमान का नाम पद
नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री
अमित शाह गृहमंत्री
योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री, बिहार
देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र
मोहन यादव मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश
रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री, दिल्ली
भजन लाल शर्मा मुख्यमंत्री, राजस्थान
पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री, गुजरात
हिमंता बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री, असम
मोहन चरण माझी मुख्यमंत्री, ओडिशा
विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
एन. चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश
पेमा खांडू मुख्यमंत्री, अरुणाचल प्रदेश
प्रमोद सावंत मुख्यमंत्री, गोवा
नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री, हरियाणा
प्रेम सिंह तमांग मुख्यमंत्री, सिक्किम
स्मृति ईरानी पूर्व केंद्रीय मंत्री
राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री
जयंत चौधरी केंद्रीय मंत्री
कोनराड संगमा मुख्यमंत्री, मेघालय
ब्रजेश पाठक डिप्टी सीएम, उत्तर प्रदेश
केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी सीएम, उत्तर प्रदेश
चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री
संजय निषाद यूपी सरकार के मंत्री
प्रवेश वर्मा दिल्ली सरकार के मंत्री
राम मोहन नायडू केंद्रीय मंत्री
नेफ्यू रियो मुख्यमंत्री, नागालैंड

भवानीपुर और नंदीग्राम में बड़ी जीत

शुभेंदु अधिकारी ने इस चुनाव में भवानीपुर और नंदीग्राम, दोनों महत्वपूर्ण सीटों पर जीत हासिल की थी। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भवानीपुर सीट पर उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15,105 वोटों से हराया। वहीं नंदीग्राम सीट पर भी उन्होंने जीत दर्ज करते हुए कुल 1,27,301 वोट हासिल किए। मतगणना के दौरान भवानीपुर सीट पर शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी में कड़ी टक्कर हुई लेकिन अंत में बीजेपी नेता ने बाजी मार ली।

रिकॉर्ड मतदान ने बदली पूरी कहानी

बता दें कि इस चुनाव में पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान हुआ, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा है। पहले चरण में 93.19 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि दूसरे चरण में 91.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दोनों चरणों को मिलाकर कुल मतदान प्रतिशत 92.47 रहा। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस भारी मतदान और चुनावी नतीजों ने पश्चिम बंगाल की राजनीति की तस्वीर बदल दी है। लोगों ने लंबे समय तक सत्ता में रही ममता बनर्जी सरकार को हटाने का फैसला किया और बीजेपी ने राज्य में पहली बार स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बना ली।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button