‘इनको सबक सिखाना मुझे अच्छे से आता है’, उदितराज पर क्यों भड़के मायावती के भतीजे, पुलिस को दिया अल्टीमेटम

लखनऊः मायावती के भतीजे और बसपा के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनन्द अपनी बुआ मायावती के खिलाफ़ कांग्रेस नेता उदित राज की विवादित टिप्पणी से नाराज़ हैं। आकाश आनन्द ने यूपी पुलिस से 24 घंटे के अंदर उदित राज को गिरफ्तार करने की अपील की है।आकाश आनन्द ने एक्स हैंडल पर लिखा है कि “अपने स्वार्थ में मान्यवर साहेब के मिशन को भूलकर ये चमचा आज देश के करोड़ो दलित, शोषित,वंचित गरीबों को राजनीतिक ताकि के साथ सामाजिक और आर्थिक मुक्ति दिलाने वाली मायावती को ‘गला घोंटना की धमकी दे रहा है।
आज लखनऊ में मान्यवर कांशीराम साहेब के कुछ पुराने सहयोगी और कभी भाजपा कभी कांग्रेसी चमचे उदितराज ने साहेब के मिशन पर लंबा चौड़ा ज्ञान दिया है। जबकि उदितराज अपने स्वार्थ के लिए दूसरे दलों में मौका तलाशने के लिए कुख्यात है। उसे बहुजन मूवमेंट की चिंता सिर्फ इसलिए है ताकि वो किसी दल… https://t.co/Fp8lk500is
— Akash Anand (@AnandAkash_BSP) February 17, 2025
आकाश आनन्द ने उदित राज की गिरफ्तारी की मांग की
आकाश आनन्द ने कहा कि मैं यूपी पुलिस से साफ कहना चाहता हूं कि 24 घंटे में इन अपराधियों को गिरफ्तार कर कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाएं, नहीं तो देश का बहुजन युवा चुप बैठने वाला नहीं है। इनको सबक सिखाना मुझे अच्छे से आता है।”
कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने सोमवार लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस में मायावती पर हमला बोला था और अपने फेसबुक पेज पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के एक हिस्सा भी शेयर किया था जिसमें वो मायावती पर जुबानी हमले करते दिख रहे हैं।



