
गुजरात के ट्रांसस्टेडिया स्टेडियम में आयोजित पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप (World Yogasana Championship) में मेजबान भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (MJPRU) के रिसर्च स्कॉलर (शोधार्थी) प्रवीण कुमार पाठक ने कलात्मक योगासन के सीनियर पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। विश्व योगासन चैंपियनशिप में दुनिया के 75 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।



