देशबड़ी खबर

पुलिस हिरासत से रिहा हुए पहलवान जल्द करेंगे अगले कदम पर विचार

नई दिल्ली। पुलिस हिरासत से कल देर रात रिहा हुए पहलवान अब भी अपने अगले कदम पर विचार कर रहे हैं और उन्हें खेल जगत से समर्थन मिलना जारी है। राजनीतिक और खेल हस्तियों ने शीर्ष पहलवानों के खिलाफ रविवार को हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा की है।

विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, संगीता फोगाट, साक्षी मलिक और कई अन्य पहलवानों को दिल्ली पुलिस ने रविवार को उस समय हिरासत में ले लिया जब वे महिला ‘महापंचायत’ के लिए नए संसद भवन की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे थे। जंतर मंतर से शीर्ष पहलवानों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के कई वीडियो सामने आए। पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

विरोध कर रहे पहलवानों में से एक ने कहा, ‘‘हम आपको जल्द ही बतायेंगे कि हमारा अगला कदम क्या होगा। कल जो हुआ हम अब भी उससे उबरने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे रात 11 बजे रिहा किया गया और बजरंग को आधी रात के आसपास छोड़ा गया। हम सब अभी तक नहीं मिले हैं। हम जल्द ही इस पर चर्चा करेंगे। ’’ पुलिस ने बजरंग, विनेश और साक्षी तथा कई अन्य के खिलाफ कानून और व्यवस्था के उल्लंघन के लिए प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि वे पहलवानों को जंतर-मंतर पर वापस जाने की अनुमति नहीं देंगे। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारी पहलवानों को उनके धरनास्थल से हटाए जाने के एक दिन बाद सोमवार को कहा कि उन्हें जंतर-मंतर को छोड़कर किसी अन्य उपयुक्त स्थल पर प्रदर्शन की अनुमति दी जाएगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button