उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

UP MLC: भाजपा का MLC सीटों पर भी कब्जा, मानवेंद्र सिंह-पद्मसेन चौधरी ने दर्ज की जीत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की दोनों सीटें भाजपा ने जीत ली है। सोमवार सुबह यूपी की 2 एमएलसी सीटों पर 9:00 बजे से मतदान शुरू हुआ। इस दौरान सीएम योगी के साथ-साथ भाजपा के विधायकों ने मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी पद्मसेन चौधरी को 279 वोट और मानवेंद्र सिंह को 280 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी की तरफ से रामजतन राजभर को 114, रामकरन निर्मल को 116 वोट मिले हैं।

कांग्रेस ने वोटिंग का बायकाट किया। बसपा विधायक उमाशंकर सिंह और कांग्रेस की विधायक आराधना मिश्रा मोना ने वोट नहीं डाला। इसके साथ ही सपा विधायक मनोज पारस, कांग्रेस वीरेंद्र चौधरी ने भी मतदान नहीं किया। इसके अलावा यूपी विधानसभा के 3 विधायक अब्बास अंसारी, रमाकांत यादव, और इरफान सोलंकी कानूनी अड़चनों के चलते वोट नहीं डाल सके।

396 विधायकों ने किया मतदान

यूपी विधान परिषद के दो सीटों पर हुए उपचुनाव हुए। इस दौरान 403 में से कुल 396 विधायकों ने मतदान किया। समाजवादी पार्टी के दो और सुभासपा का एक विधायक जेल में होने के कारण मतदान नहीं कर सका। वहीं, स्वास्थ्य खराब होने के कारण सपा विधायक मनोज पारस भी मतदान नहीं कर सके। कांग्रेस के दोनों विधायकों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। बसपा के भी एक विधायक ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

अखिलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सरकार पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा आप नौकरी नहीं दे रहे हैं, अवसर छीन रहे हैं। रोजगार नहीं दे रहे हैं। आखिरकार यह समाज जाए कहां? अब तो सरकार के 9 साल पूरे हो गए, अब 10 नंबरी हो गई सरकार। सरकार की क्या उपलब्धि है। वहीं शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जीत हार का कोई महत्व नहीं होता, लेकिन संदेश देने के लिए सपा ने चुनाव लड़ा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button