उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

फर्रुखाबाद में CM योगी, बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत, मथुरा को मिलेंगी 1,051 करोड़ की विकास परियोजनायें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को फर्रुखाबाद और मथुरा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे फर्रुखाबाद में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री एवं सहायता राशि वितरित की, जबकि मथुरा में विकास एवं जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास ।

बाढ़ से प्रभावित 1,000 परिवारों को वितरित की राहत सामग्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि फर्रुखाबाद में बाढ़ से प्रभावित 1,000 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की जाएगी। इसके साथ ही आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास के लिए भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र तथा आपदा मोचक निधि से राहत राशि प्रदान की जाएगी।  उन्होंने कहा कि संकट की प्रत्येक घड़ी में प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और जरूरतमंदों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मस्थली मथुरा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

इसके बाद मुख्यमंत्री लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मस्थली मथुरा पहुंचेंगे। यहां पूज्य साधु-संतों की उपस्थिति में स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह समेत 1051 करोड़ की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 7,240 लाभार्थियों को सहायता राशि वितरित की जाएगी।

इसके अलावा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, ट्रैक्टर की चाबी और चेक भी प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने से लेकर प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को आवास उपलब्ध कराने और आस्था की धरती पर विकास को गति देने तक प्रदेश सरकार निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनकल्याण की यह यात्रा ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button