अन्य
बाढ़ से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रशासन उठाए प्रभावी कदम – देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी।
ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरत गढ़। बाढ़ से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रशासन उठाए प्रभावी कदम - देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी। ( बाणगंगा नदी परिसर में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग) शोहरत गढ़ जनपद सिद्धार्थनगर के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने बाणगंगा नदी परिसर में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग करते हुए बाढ़ के दृष्टिगत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन को जरूरी बचाव कार्य करने की मांग की है। श्री देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने बताया है कि बाणगंगा नदी में बढ़ रहे जल स्तर से आस पास कटान देखा जा रहा है यदि नदी का जल स्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो निश्चित रूप से जगह जगह कटान बढ़ेगी जिससे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। एसे में आपदा आने से पहले ही ग्रामीणों की सुरक्षा का पक्का प्रबंध करना प्रशासन की जिम्मेदारी है जिसका निर्वहन प्रशासनिक अधिकारीयों को तत्काल प्रारंभ करना चाहिए।





