अन्य
बालिकाओं को सुरक्षा के लिए किया गया जागरूक
संतकबीरनगर। कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु शक्ति दीदी के माध्यम से चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में जनपद में महिलाओं/बालिकाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों एवं उनके उत्पीड़न की रोकथाम हेतु समस्त थानों पर महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा हेतु मिशन शक्ति/महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत दुधारा थाना पर गठित महिला सुरक्षा दल व थाने पर नियुक्त महिला प्रियंका यादव तथा रंजू यादव ने थाना क्षेत्र के एएच एग्री इंटर कालेज उजियार दुधारा में बालिकाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा,सम्मान एवं साइबर अपराध सम्बन्धित जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों व आत्मसुरक्षा के लिये जागरुक किया। साथ ही विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर वीमेन पावर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076,पुलिस आपातकालीन सेवा 112,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102,एम्बुलेंस सेवा 108 व साइबर हेलपलाइन 1930 तथा थानों के सीयूजी नम्बर आदि के बारें में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस दौरान प्रधानाचार्य मुनीर आलम खां,मुनीर आलम प्रथम, फसीहुद्दीन,संजय द्विवेदी,मुहम्मद इश्तियाक अंसारी, अब्दुस्सलाम,ओबैदुल्लाह,मुहम्मद शाहिद,मुहम्मद परवेज अख्तर,जुनैद अहमद,ओजैर अहमद,नसीम अहमद आदि मौजूद रहे।