अन्य

नारी सम्मान एवं अधिकार के लिए हम सड़कों पर उतरे हैं : चेयरमैन उमा अग्रवाल। रिपोर्टर – डा० शाह आलम।

ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल -शोहरत गढ़। नारी शक्ति वन्दन अधिनियम के समर्थन में भाजपा शोहरतगढ़ मण्डल के तरफ से मंगलवार को जनाक्रोश रैली निकाली गई। रैली के संयोजक समाजसेवी रवि अग्रवाल भी रहे। इस दौरान महिलाओं ने सरकार के समर्थन में और विपक्ष के विरोध में नारेबाजी की। रैली नगर पंचायत परिसर से शुरू होकर कस्बे के तिरंगा तिराहे पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान महिलाओं के सम्मान में भाजपा मैदान में और इंडिया गठबंधन मुर्दाबाद जैसे नारे लगाये गये। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारी शक्ति वन्दन अधिनियम के समर्थन में अपनी एक-जुटता दिखाई। इस रैली की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाते हैं और जब अधिकार देने की बात आती है तो विरोध की राजनीति करते हैं। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरन्तर कार्य हो रहा है और नारी शक्ति वन्दन अधिनियम इस दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। आगे उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके और समाजवादी पार्टी ने इस महत्वपूर्ण कानून का विरोध कर महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय किया है, जिसे देश की मातृशक्ति कभी माफ नहीं करेगी। इस दौरान संध्या देवी, प्रियंका श्रीवास्तव, मीना देवी, बिन्दू देवी, लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी, माला देवी, ज्योति, अनीता, सुशीला, निशा, सीमा, चांदनी, रागिनी, पूजा देवी आदि सैकड़ों की संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रहीं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button