अन्यउत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

गाय विश्व माता है, मुख्यमंत्री योगी ने बिल्कुल ठीक कहा : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाय को लेकर दिए गए बयान पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि गाय विश्व माता है।

आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिल्कुल ठीक कहा है। गाय स्वयं मां हैं, गोवध बंद होने का एक ही उपाय है, अगले निर्वाचन में हिंदुत्ववादियों को 370 सीटें मिल जाएं तो तुरंत गोवध बंद हो जाएगा। हम लोग गोवध बंद करवाकर रहेंगे, लेकिन हमको हिंदुत्ववादियों की 370 सीटें लोकसभा में चाहिए। यह 2029 तक हो जाएगा।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि यूपी में फिर कमल खिलेगा। ‘चाहे पंथ अनेक हों, हम सब हिंदू एक हों’ यह मेरा संदेश है।

बंगाल को लेकर उन्होंने कहा कि बंगाल में बहुत उत्पीड़न किया गया है। पहले जब हम बंगाल में जाते थे तो लगता था कि हम पाकिस्तान में आए हैं। उन्होंने कहा कि रामजी के आदर्श पर जब देश चलेगा तो कदाचार, व्यभिचार, अत्याचार और अनाचार सब मिट जाएंगे। युवक, किशोरियां चरित्रवान होंगी।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि अपनी छवि के लिए कभी राजनीति नहीं करनी चाहिए। हम कहते हैं कि जब गंगा स्नान के समय पुलिस ने कह दिया था कि भगवान यहीं तक सभी लोग जाते हैं, तब पालकी से गंगा तट पर उनको जाने की क्या आवश्यकता थी? क्या यही साधुता है? एक साधुत्व वह था कि हम लोग पैदल जाते थे। आदि शंकराचार्य पैदल आए और ये गंगा के प्रवाह तक पालकी से जाना चाहते हैं।

गाजियाबाद एनकाउंटर पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले कि अपराध देखकर एनकाउंटर किया जा रहा है। बकरीद के मौके पर एक निर्दोष लड़के की हत्या कर देना, ये क्या था? क्या वो धर्म था? ऐसे का एनकाउंटर हुआ तो कौन सी बड़ी बात हो गई? उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता ही भारत की बदनामी करते हैं। हमारे विपक्षी नेता पानी पी-पीकर देश की बदनामी करते हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button